
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर से मॉनसून की विदाई हो चुकी है और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से भी ये वापस लौट रहा है. लेकिन लौटता मॉनसून अभी एक एक बार और जोर मारेगा और आखिरी बार बारिश कराएगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 5 तारीख के बाद फिर से दो दिन बारिश का मौसम है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून की वापसी हो रही है. गुजरात और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून वापसी के साथ बारिश अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है. बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी के हालात बन रहे हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 2 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश के आसार हैं. बिहार, झारखंड, ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.
हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज का मौसम
आज का मौसम देखें तो हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 6 से 8 अक्टूबर, उत्तराखंड में 8 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. पंजाब में 7-8 अक्टूबर, हरियाणा में 6 से 8 अक्टूबर और दिल्ली में 6-7 अक्टूबर के दौरान वेस्ट यूपी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश होने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 6-7 अक्टूबर के दौरान आंधी, तूफान और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (02-10-2026)
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों; गुजरात और मध्य प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों; पूरे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड; और बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2026
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अक्टूबर, रीवा, सतना ग्वालियर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली गिरने के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है.
ये भी पढ़ें – बारिश जाते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई खराब; गुरुग्राम में AQI 3 साल के सबसे प्रदूषित स्तर पर, पराली जलने लगीं

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 4-5 अक्टूबर , केरल और माहे में भी 4 से 6 अक्टूबर तक बारिश, कर्नाटक में भी 5-6 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है.
ये भी पढ़ें – लौटता मॉनसून दिल्ली-यूपी में फिर बारिश लाएगा, पहाड़ों में भी आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम





