खबर

सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके | how to clean white shirt yellow stains yellow underarm stains safed shirt ke pile daag kaise hataye



सफेद कपड़े बहुत जल्दी गंदे होते हैं और इनका ध्यान रखना भी बहुत मुश्किल है. सफेद शर्ट अक्सर बगल से गंदी होती है और बगल के पास पसीने के पीले दाग पड़ जाते हैं, जिन्हें साफ करना भी मुश्किल भरा काम है. कई बार अच्छी तरह धुलने के बाद भी ये जिद्दी दाग नहीं जाते और शर्ट पुरानी दिखने लगती है. दरअसल, सफेद शर्ट पर पीले दाग पसीने, डिओडोरेंट और शरीर के नेचुरल तेलों के कपड़े में जमा होने से बनते हैं, जो धीरे-धीरे गहरे होने लगते हैं और फिर पूरी शर्ट खराब कर देते हैं. हालांकि, अक्सर लोग सफेद शर्ट पर पीले दाग बनने के बाद उसे फेंक देते हैं, लेकिन आपको शर्ट फेंकने की जरूरत नहीं है. सफेद शर्ट के जिद्दी पीले दाग साफ करने के लिए घर में मौजूद कुछ चीजें ही काम आ सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं?

बेकिंग सोडा पेस्ट

सफेद कपड़ों पर पड़े पीले दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार घरेलू उपाय है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. फिर इसे दाग वाली जगह पर पुराने टूथब्रश या उंगलियों की मदद से अच्छी तरह लगाएं. पेस्ट को करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद कपड़े को धो लें. बेकिंग सोडा कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना दाग पैदा करने वाली गंदगी और जमाव को हटाने में मदद करता है.

सिरका और बेकिंग सोडा

अगर, दाग काफी पुराने और जिद्दी हैं, तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण बहुत फायदेमंद हो सकता है. सबसे पहले दाग वाले हिस्से को लगभग 30 मिनट तक सफेद सिरके में भिगोकर रखें. इसके बाद उस जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और हल्के हाथों से रगड़ें. फिर कपड़े को पानी से धोकर वॉश कर लें.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

अगर, सफेद शर्ट पर पीले दाग कई महीनों से जमा हैं और आसानी से नहीं निकल रहे हैं, तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक असरदार उपाय हो सकता है. इसके लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं और इस मिश्रण को सीधे दाग वाले हिस्से पर लगाएं. इसे लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर शर्ट धो लें.

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button