

Virgo Aaj Ka Rashifal 03 October 2026 | Kanya Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Virgo Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी पुराने रिश्ते को लेकर परिवार में तनाव आ सकता है. विवाह से पूर्व के प्रेम संबंध के अचानक सामने आने से जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है.इस स्थिति में कोई भी विपरीत प्रतिक्रिया न दें. परिवार में संतान सुख को प्राप्त करने को लेकर तनाव हो सकता है. किसी अच्छे चिकित्सक से सही इलाज करने की बात जीवनसाथी के सामने रख सकते हैं. स्थितियां बिगड़ने पर हिम्मत और हौसला बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य में परेशानी होने पर उच्च अधिकारी से बातचीत अवश्य करें. चुप रहना स्थितियों को और बिगाड़ सकता है. अपनी दुकान को नए तरीके से व्यवस्थित कर लोगों का आकर्षण बढ़ा सकते हैं.व्यवसाय में कार्य करने वाले कर्मचारी को छोटी-छोटी बातों पर लेकर अपमानित न करें. सभी के साथ बेहतर व्यवहार करने का प्रयास करें. गलती होने पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने की जगह उसे समझाने की कोशिश की जा सकती है.किसी कर्मचारी की गलतियों को लेकर किए गए कठोर निर्णय के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है.नाराज कर्मचारी प्रतिस्पर्धी के साथ मिलकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है.
स्वास्थ्य/Health
बुरे व्यसनों से दूर रहे.इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी सदस्य के गलत मामले में फंसने के कारण कानूनी सलाह में काफी खर्च हो सकता है.परिवार के बजट को पुनः व्यवस्थित कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी के साथ किसी चिंता को साझा कर सकते हैं. सामने वाले की मदद समस्या को हल करने में सहायक रहेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें





