खबर

अमरावती से 5 घंटे में हैदराबाद, 10 घंटे में कोलकाता, NHAI बनाएगा आउटर रिंग रोड, विजयवाड़ा-गुंटूर से हाईस्पीड कनेक्टिविटी | Amaravati Outer Ring Road 6 lane expressway route High Speed Connectivity in Andhra Pradesh NHAI bid starts



अमरावती:

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने के लिए आउटर रिंग रोड बनाने का ऐलान किया गया है.विजयवाड़ा, गुंटूर जैसे जिलों के अलावा ये रिंग रोड कोलकाता और हैदराबाद जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे से भई कनेक्ट होगी.NHAI ने 6 लेन के एक्सेस कंट्रोल अमरावती एक्सप्रेसवे के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. 190 किलोमीटर का ये प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा किया जाना है. 19 नवंबर तक कोई भी टेंडर डाल सकता है और हर हिस्से को 1095 दिनों में पूरा करना होगा. आंध्र की नई राजधानी अमरावती तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी के साथ ये विजयवाड़ा, गुंटूर को जोड़कर मेगा सिटी की नींव भी रखेगा. 

सर्विस रोड के साथ 10 लेन का कॉरिडोर

6 लेन एक्सप्रेसवे में दोनों ओर 2-लेन की सर्विस रोड भी होगी यानी ये 10 लेन का कॉरिडोर होगा. केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुरोध के बाद इसे 140 मीटर चौड़ा करने की मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट की लागतर बढ़कर अब 25,000 करोड़ हो गई है.यह आउटर रिंग रोड अमरावती कैपिटल रीजन के 22-23 मंडलों और लगभग 87 से 121 गांवों से गुजरेगा.इसका पूर्व का हिस्सा 78 और दूसरा हिस्सा 111 किलोमीटर का होगा.यह रिंग रोड विजयवाड़ा, गुंटूर, तेनाली, उय्युरु और कंचिकाचेरला जैसे शहरों और इंडस्ट्रियल सेंटरों को जोड़ेगा.

कोलकाता से हैदराबाद तक कनेक्टिविटी

यह एक्सप्रेसवे चेन्नई से कोलकाता के नेशनल हाईवे NH-16 और पुणे, हैदराबाद, मछलीपट्टनम के NH-65 को जोड़ेगा. यह माछिलीपट्टनम बंदरगाह को भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा. 190 किमी लंबे एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे में कृष्णा नदी पर दो विशाल पुल बनाए जाएंगे. पहाड़ी रास्तों पर तीन बड़ी सुरंगें भी होंगी. एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए 19  इंटरचेंज होंगे. इंटरचेंज कंचिकाचेरला, माइलावरम, नराकोदुरु और पेरेचेरला में भी होंगे. इस रूट पर छोटे बड़े 92 पुल और करीब 78 अंडरपास बनेंगे.

ये भी पढ़ें – बुलेट ट्रेन: बेंगलुरु से मुंबई, हैदराबाद-चेन्नई को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, मैसुरु, अमरावती तक 20 बड़े शहर जुड़ेंगे

अमरावती बनेगा मेगा लॉजिस्टिक्स हब

इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण सहित पूरी लागत का 100 फीसदी खर्च उठाएगी. गुंटूर और कृष्णा जिलों में लगभग 4792 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसके लिए संयुक्त जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. अमरावती को आंध्र सरकार मेगा लॉजिस्टिक्स हब बना रही है. दिल्ली आउटर रिंग रोड की तरह इससे भारी वाहनों को विजयवाड़ा और गुंटूर शहर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा. इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा. अमरावती में स्पोर्ट्स सिटी, फाइनेंसियल हब और एजुकेशन हब के विकास की रीढ़ बनेगा.

ये भी पढ़ें – जबलपुर से मुंबई 10 घंटे में, इंदौर,खंडवा, नागपुर, अमरावती तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 200km घटेगी दूरी






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button