खबर

दिल्ली से कटरा के लिए वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, पानीपत-अंबाला-लुधियाना में स्टॉपेज, देखें टाइम टेबल | Vaishno Devi Special train announced from Delhi to Katra stops at Panipat, Ambala, and Ludhiana check timetable


New Delhi Vaishno Devi Special train: दुर्गा पूजा से पहले उत्तर रेलवे ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है. दुर्गा पूजा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं. ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से कटड़ा स्टेशन तक के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला किया है. रेलवे ने इसके लिए ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू किया है. यह ट्रेन दोनों ओर से कुल 6 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन केवल तीन दिन चलने वाली है.

नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटड़ा किस दिन होगी संचालित

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन नई दिल्ली से 2 अक्टूबर 2026, 3 अक्टूबर 2026 और 4 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को रवाना होगी. जबकि ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली वापसी में यह ट्रेन कटरा से 03 अक्टूबर 2026, 04 अक्टूबर 2026 और 05 अक्टूबर 2026 (शनिवार, रविवार एवं सोमवार) को संचालित की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 23:45 बजे रवाना होगी. रास्ते में पानीपत (01:00 बजे), कुरुक्षेत्र जंक्शन (01:52 बजे), अंबाला छावनी (02:40 बजे), लुधियाना जंक्शन (04:20 बजे), जालंधर छावनी (05:27 बजे), पठानकोट छावनी (07:20 बजे), जम्मू तवी (09:25 बजे) और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन (11:10 बजे) होते हुए दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.

वापसी में  ट्रेन नंबर 04082 कटड़ा स्टेशन से रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और जम्मू तवी (23:05 बजे), अंबाला छावनी (05:50 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा में यात्रियों की सुविधा के अनुसार 3AC, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के कोच जोड़े जाएंगे.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ज्यादा जानकारी और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल करें या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (enquiry.indianrail.gov.in या railmadad.indianrailways.gov.in) पर जाकर विजिट करें.

यह भी पढ़ें | भदोही-वाराणसी-प्रयागराज रूट पर मेमू ट्रेन को मंजूरी, 7 स्टेशनों पर ठहराव, पूर्वांचल के यात्रियों को तोहफा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button