खबर

24 साल पुराना उस फिल्म का गाना जिसे बनने में लगे आठ साल, शाहरुख-सलमान-माधुरी की तिकड़ी का खूब जमा रंग, उदित नारायण की आवाज में एवरग्रीन | taaron ka chamakta song hit after Salman Shah Rukh and Madhuri hum Tumhare Hain Sanam took 8 years to make Udit Narayan 24 year old song hit for wishing friends weddings 



नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के गाने हर मौके के लिए होते हैं. अगर बात दोस्त की शादी में नाचने और गाने की हो तो खुशी का लेवल ही अलग होता है. दोस्त से जुड़ा कोई मौका हो और वहीं अगर आपको बधाई देने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित का एक कल्ट गाना मिल जाए तो बात ही क्या होगी. वहीं आवाज हो उदित नारायण की, जो बॉलीवुड के जाने माने सिंगरों में से एक हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का कैमियो था, जो सलमान खान की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई थीं. हालांकि फिल्म को बनने में 8 साल का लंबा वक्त लग गया था, जिसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चला. 

शाहरुख, सलमान और माधुरी की फिल्म

हम बात कर रहे हैं 2002 में आई फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम की, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. जबकि ऐश्वर्या राय का कैमियो देखने को मिली था. यह 1995 में आई तमिल फिल्म थोट्टा चिनुंगी का रीमेक थी. लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लग गया. हालांकि जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो औसत साबित हुई. 

ये भी पढ़ें: दो सौतेली बहनों का एक ही है प्यार, उदित, सानू, अलका, सोनू, कविता के 9 के नौ गाने सुपरहिट, प्लेलिस्ट में जरुर होंगे 2002 में आई फिल्म के गा

फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख, सलमान और माधुरी के होते हुए औसत साबित हुई हो. लेकिन इसका गाना तारों का चमकता काफी फेमस हुआ, जो शादियों और पार्टियों में जरुर सुनने को मिल जाता है. इस गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे. जबकि नदीम श्रवण ने म्यूजिक कंपोज किया था. वहीं उदित नारायण के अलावा बाली ब्रह्मभट्ट ने आवाज दी थी. 6.29 सेकंड का ये गाना आज भी काफी फेमस हैं. 

गाने के बोल

तारों का चमकता गहना हो, 
फूलों की महकती वादी हो
उस घर में खुशहाली आए, 
जिस घर में तुम्हारी शादी हो
ये फूल तुम्हारे जेवर है
ये चांद तुम्हारा आइना
तुम जब ऐसे शरमाती हो
दूल्हे का धड़कता है सीना
हर आई तुमको देखे
तुम तो ऐसी शहजादी हो 
उस घर में खुशहाली आए
जिस घर में तुम्हारी शादी हो

ये भी पढ़ें- पांच गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत, दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button