खबर

‘मेरी मौत की जिम्मेदार वो है’… लव मैरिज के एक साल बाद वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या | Greater Noida Young man dies hanging records video before death levels serious allegations against wife 


'मेरी मौत की जिम्मेदार वो है'... लव मैरिज के एक साल बाद वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या

नोएडा में एक युवक ने कमरे में सुसाइड कर लिया.

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक ने मौत से पहले अपना वीडियो रिकॉर्ड किया और उसमें अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

किराए के मकान में रहता था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय सिंह के रूप में हुई है. अजय मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा के मिल्क लच्छी गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद से दोनों साथ रह रहे थे.

वीडियो में पत्नी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मंगलवार को बनाए गए वीडियो में अजय ने दावा किया कि शादी के बाद से उसकी पत्नी अन्य लोगों से लगातार फोन पर बात करती थी. उसका कहना था कि जब उसने कॉल डिटेल्स की जानकारी जुटाई तो उसे कुछ ऐसी बातें पता चलीं जिनसे वह परेशान हो गया. वीडियो में अजय ने आरोप लगाया कि इस विषय पर आपत्ति जताने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और उसे लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा. उसने वीडियो में कहा कि वह काफी समय से परेशान था और अब वह यह कदम उठाने जा रहा है. अजय ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराने की बात भी कही.

आत्महत्या का भी बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि अजय ने केवल अपना बयान ही रिकॉर्ड नहीं किया बल्कि आत्महत्या के दौरान का भी वीडियो बनाया. वीडियो में वह कमरे के अंदर दिखाई देता है जहां उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है. बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें- 

ये कैसी मां है, बच्चे से गांजा बेचने को कह रही… चाणक्यपुरी में महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button