खबर

लश्कर कमांडर मूसा मारा गया, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी | Lashkar Commander Hasim Musa Killed in Jammu Kashmir Budgam Encounter


लश्कर कमांडर मूसा मारा गया, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

बडगाम में हुए एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया है.

NDTV

श्रीनगर:

लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए एनकाउंटर में मूसा को ढेर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है. फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों का दावा है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं. उन्हें भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है. इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. 

सेना के ऑपरेशन कोराग में मारा गया मूसा

इंडियन आर्मी के चिनार कॉप्स ने सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर की जानकारी दी है. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन कोराग’ दिया है. सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

इसी दौरान यहां सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. एक आतंकी मारा गया. ऑपरेशन अभी जारी है.
 

बडगाम एनकाउंटर के बारे में सेना का सोशल मीडिया पोस्ट.

बडगाम एनकाउंटर के बारे में सेना का सोशल मीडिया पोस्ट.

खबर अपडेट की जा रही है.

यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए जैश के दो आतंकी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button