खबर

घर से आने वाली इन 4 चीजों की गंध से खींचे चले आते हैं सांप, आज ही कर दें साफ | 4 smells which attract snakes saanp in house


Snakes Attracting Smells: बारिश के सीजन में कई जगहों से सर्पदंश की खबरें सुनने को मिलती हैं. दरअसल, इस मौसम में बारिश का पानी सांपों के बिलों में भर जाता है, जिससे वे सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लेते हैं. ऐसे में घर के आसपास मौजूद कुछ चीजें अनजाने में सांपों को आकर्षित कर सकती हैं. अगर समय रहते इन चीजों की सफाई और देखभाल न की जाए, तो सांपों के घर के आसपास आने का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं घर में मौजूद ऐसी 4 चीजों के बारे में, जिनकी गंध या मौजूदगी सांपों को आपकी ओर खींच सकती है.

1. पक्षी और उनके अंडों की महक

अक्सर कबूतर और पक्षी बालकनी, छत या एसी की आउटर यूनिट के आसपास घोंसला बना लेते हैं. ऐसे स्थानों पर पक्षियों के अंडे और चूजे मौजूद रहते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं. ऐसे में शिकार की तलाश में सांप इन पक्षियों और अंडों की मौजूदगी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. इसलिए घर के आसपास बने पुराने घोंसलों को समय-समय पर हटाना और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी माना जाता है.

2. चूहों और छोटे जीवों की गंध

घर के स्टोर रूम, गोदाम या बालकनी में अक्सर चूहे आ जाते हैं. साथ ही सांप का पसंदीदा शिकार चूहें माने जाते हैं. इसलिए जहां चूहों काफी ज्यादा रहते हैं, वहां सांपों के आने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर घर के आसपास चूहे दिखाई दें, तो उन्हें घर में आना रोकें. साथ ही स्टोर रूम और बालकनी की नियमित सफाई भी करें.

Latest and Breaking News on NDTV

3. सीलन और नमी की गंध

सांपों को ठंडी, नम और अंधेरी जगहें काफी ज्यादा पसंद होती हैं. ऐसे में घर के आसपास पाइपलाइन की लीकेज, पानी जमा होने, गीली दीवारों या सीलन वाली जगहों पर सांपों के आने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. साथ ही नमी वाली जगहें सांप छिपने और आराम करने के लिए सुरक्षित माहौल देती हैं. ऐसे में अगर घर में कहीं भी सीलन या लीकेज हो तो तुरंत साफ कर लें.

4. पालतू जानवरों के खाने की गंध

कई बार पालतू जानवरों का खाना खुला रखा रह जाता है और कीट-पतंगे भिनभिनाने लगते हैं. इससे सांप आकर्षित होते हैं और घर में खींचे चलते हैं. ऐसे में घर में पालतू जानवरों को तुरंत साफ करें और फैलाकर न रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

सांप सबसे ज्यादा किस चीज से नफरत करते हैं?

जानकारी के मुताबिक सांप सबसे ज्यादा तेज और तीखी गंध  जैसे लहसुन, प्याज, सिरका, और दालचीनी/लौंग का तेल जैसी चीजों की से नफरत करते हैं. इसके अलावा सांपों को सर्पगंधा व गेंदे जैसे पौधों की महक से भी नफरत होती है. ये महक सांप को अहज कर देते हैं जिससे वे दूर भागते हैं.

यह भी पढ़ें: छिपकली भगाने का स्प्रे कैसे बनाएं? इसे छिड़कने से घर में नजर नहीं आएगी एक भी छिपकली

यह भी पढ़ें: खून चूसने वाली जोंक को कैसे भगाएं? जानें क्या करने से घर के आसपास भी नहीं दिखेगी लीच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button