खबर

Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office Collection: अंजलि अरोड़ा की रामायण डिजास्टर, जानें कितना हुआ कलेक्शन | Anjali Arora Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office disaster krk claims 23700 rupees collection



नई दिल्ली:

Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office Collection: 4000 करोड़ की रामायण की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इसे दीवाली पर रिलीज करने की मेकर्स ने तैयारी की है, जिसके प्रमोशन में रामायण की पूरी टीम बिजी है. लेकिन इससे पहले 25 सितंबर को सिनेमाघरों में कम बजट की रामायण ने दस्तक दिया, जिसने पहले दिन एक लाख की कमाई भी हासिल नहीं की है. हम बात कर रहे हैं महाकाव्य श्री रामायण कथा श्रीराम की, जिसके पहले दिन के कलेक्शन के बारे में केआरके ने बताया है. 

केआरके ने बताया महाकाव्य श्री रामायण कथा का कलेक्शन

एक्स पर एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अंजलि अरोड़ा की फिल्म रामायण 25 सितंबर को रिलीज हुई थी और फिल्म ने 23,700 को डे 1 पर नेट कलेक्शन किया है. इसका मतलब है फिल्म सुपर डुपर डिजास्टर है. हालांकि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, महाकाव्य श्री रामायण कथा ने वर्ल्डवाइड 27 हजार का कलेक्शन किया है. जबकि 382 शोज से केवल 24 हजार की कमाई हासिल की है. 

ये भी पढे़ं- 25 साल पुराना गाना, कॉलेजों में खूब हुआ पॉपुलर, 21 मिक्स बने लेकिन रफ टाइटल ट्रैक ने बनाई जगह, शंकर महादेवन की आवाज में कल्ट
  
महाकाव्य श्री रामायण कथा का रिव्यू  

आईएएनएस से बात करते हुए एक दर्शक ने डायरेक्टर अभिषेक सिंह और पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”निर्देशक ने फिल्म बनाने में काफी मेहनत की है और ऐसी फिल्मों की जरूरत है, जो धर्म और हमारी परंपराओं से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे तक लेकर आएं. फिल्म देखकर मुझे काफी खुशी हुई और मुझे यह अच्छी लगी. मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं. मेरी तरफ से फिल्म को पूरे 5 स्टार है.” लेकिन बात करें सोशल मीडिया की तो लोगों ने फिल्म का रिलीज से पहले ही मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था, जिसका कारण एक पोस्टर में चश्मा पहने वानर दिखा था. इसके अलावा लोगों ने फिल्म को काफी ट्रोल भी किया था.  

महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की के बारे में 

फिल्म की बात करें तो ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है. फिल्म में देव शर्मा भगवान राम के किरदार में, अंजलि अरोड़ा माता सीता के रूप में और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में नजर आए हैं. इनके अलावा शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. इसे प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनौजिया ने प्रस्तुत किया है. फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है.  

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button