खबर

Libra Tarot Card Rashifal: परिवार में रहेगा सुख-शांति का माहौल, रिश्तों में सोच-समझकर बढ़ाएं कदम | Tarot Card 25 September 2026 Libra Tula Tarot Card daily future predictions


Libra Tarot Card Rashifal: परिवार में रहेगा सुख-शांति का माहौल, रिश्तों में सोच-समझकर बढ़ाएं कदम

Libra Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 25 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बढ़ने से परिवार के माहौल में सुख शांति बनी रहेगी.सामने वाले की छोटी-छोटी चीजों पर परवाह करने की आदत मन को शांति और सुकून दे सकती है. कुछ कानूनी मामलों में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. बढ़ते हुए बच्चों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज ना करें.उनकी संगति और आने-जाने वाली जगह पर के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें. परिवार में किसी के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है.विवाह से संबंधित छोटी-मोटी बातें परिवार में हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ प्रेम संबंध हो सकते हैं. इस स्थिति में अपने निजी जीवन को कार्य क्षेत्र के वातावरण से दूर रखें. किसी के साथ साझा की गई कोई बात बड़ी अफवाह के रूप में पूरे कार्यक्षेत्र में फैल सकती है.इस अप्रिय स्थिति से बचकर रहना बेहतर रहेगा.  व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव देने से पूर्व सामने वाले की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को जानने का प्रयास करें. पूरी तरह तसल्ली होने के बाद ही साझेदारी का प्रस्ताव सामने वाले के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सक द्वारा बताए गए इलाज को पूरा अवश्य करें. बीच में इलाज छोड़ने पर समस्या पुनः नजर आ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय के आर्थिक मामलों में परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है. हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ी भी नजर आ सकती है. 

रिश्ते/Relationship

किसी भी रिश्ते की नहीं विश्वास प्रेम और समझ पर रखी जाती है.जानकार  किसी का विश्वास न तोड़े.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button