खबर

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, UP के सूरज यादव की मौत; 19 भारतीयों को बचाया गया | oman-coast-mv-cape-dao-attack-indian-seafarer-suraj-yadav-deoria-up-dead-19-rescued-mea-condemns



मस्कट:

ओमान में एक कमर्शियल जहाज पर हमले में एक और भारतीय की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. हमला भारत आ रहे कमर्शियल जहाज MV केप दाओ पर हुआ, जिसमें सूरज यादव नाम के भारतीय की मौत हो गई. सूरज यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे.

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ओमान के पूर्वी तट के पास कमर्शियल जहाज MV केप दाओ पर हुए हमले की निंदा की. मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर मौजूद 19 अन्य लोगों को बचा लिया गया है.

इस जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर मौजूद 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई.

विदेश मंत्रालय ने और क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हो रहे हमले ‘बेहद चिंताजनक’ हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी अपील को दोहराया. 

मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की.

कब हुआ जहाज पर हमला?

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि जहाज पर तब हमला हुआ जब वह भारत की ओर जा रहा था और दूतावास जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्यों की सुरक्षा के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है.

13 सितंबर को भी हुआ था हमला

इससे पहले 13 सितंबर को भी एक जहाज पर हमला हुआ था. 13 सितंबर को पनामा के झंडे वाला MT एल गैया पर ओमान के तट के पास भी हमला हुआ था. इस जहाज में 14 भारतीय नाविक सवार थे. इनमें से 13 को बचा लिया गया था, जबकि एक लापता हो गया था.

ये वीडियो भी देखेंः ईरान युद्ध का नया प्लान किसने बनाया? महायुद्ध का आखिरी राउंड बाकी है..






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button