खबर

जूही चावला-आमिर खान का 33 साल पुराना वो गाना जिसने फिल्म को बना डाला ब्लॉकबस्टर, सानू-अलका ने बयां किया घूंघट और प्रेमी का रिश्ता | Juhi chawla Aamir khan 33 years old romantic song staple at weddings and parties sung by Kumar Sanu and Alka Yagnik won National Award



नई दिल्ली:

आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ 1993 में रिलीज हुई थी.  फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट और निर्माण ताहिर हुसैन ने किया. इसकी पटकथा आमिर खान और रॉबिन भट्ट ने लिखी है और संगीत नदीम-श्रवण ने दिया है. यह 1958 की हॉलीवुड फिल्म हाउस बोट पर आधारित है. हालांकि हम आज फिल्म के एक गाने के बारे में बात कर रहे हैं, कहा जाता है इस गाने की वजह से ही फिल्म सुपरहिट हुई. वह गाना है ‘घूंघट की आड़ से’. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. उस साल ‘हम हैं राही प्यार के’ को 2 नैशनल अवॉर्ड का सम्मान मिला था, जिसमें से एक स्पेशल जूरी अवॉर्ड फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट को  मिला और दूसरा नेशनल अलका याग्निक को मिला. 

गाने ने तोड़ दिए थे रिकॉर्ड

फिल्म का यह गाना जूही चावला पर फिल्माया गया था. 90s में यह गाना इतना हिट हुआ कि हर गली नुक्कड़ पर सुनाई देता था.  यह गाना बेहद प्यारा और रोमांटिक है. यह आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. गीतकार समीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में ‘आड़’ शब्द को लेकर कुछ असमंजस था क्योंकि इसे नॉन-म्यूजिकल या देसी माना जा रहा था, लेकिन बाद में यही गाना और इसके बोल कल्ट क्लासिक बन गए. यह गाना आज भी रेडियो, शादियों और संगीतप्रेमियों के बीच लोकप्रिय है. इसके लिरिक्स समीर ने लिखे हैं और नदीम श्रवण ने इसे कंपोज किया था.  बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक गाने के 25 लाख यूनिट बेची गई थी.

यह गाना पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय मूल्यों और श्रृंगार रस पर आधारित है, जहां दुल्हन या प्रेमिका का घूंघट (पर्दा) और प्रेमी द्वारा उसका दीदार करने की उत्सुकता को दिखाया गया है. गीतकार समीर ने पारंपरिक मुहावरों और लोक-भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके बोल लिखे हैं.  इस गाने का पूरा सेटअप और सीन राजस्थान के उदयपुर के पारंपरिक महलों और संस्कृति से प्रेरित है.  

जूही को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. खास कर गाने में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था.  डिजाइनर नीता लुल्ला ने बताया कि “घूंघट की आड़ से” में बॉलीवुड स्टार जूही चावला का ग्लैमरस लुक अपने समय का एक बड़ा फैशन ट्रेंड बन गया था, लेकिन असल में यह आउटफिट जयपुर में होने वाली शूटिंग से ठीक पहले रातों-रात तैयार किया गया था. लुल्ला ने अपने इंस्टा पोस्ट में कहा, “हम हैं राही प्यार के, गाना ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का…’ मेरे सबसे ग्लैमरस गानों में से एक है. जूही के ड्रेस में मैंने बहुत सारा विंटेज मिरर वर्क इस्तेमाल किया. मैंने बहुत सारे तोरण इस्तेमाल किए, उन्हें काटकर एक साथ जोड़ा, हाथ से सिला और उनसे ब्लाउज बनाए.”

फिल्म की कहानी 
 फिल्म की कहानी राहुल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बिगड़ैल भतीजों – सनी और विक्की – और भतीजी मुन्नी की देखभाल करता है. एक मेले में उनकी मुलाकात वैजयंती से होती है, जो घर से भागकर आई है. वे राहुल की मर्जी के बिना उसे अपने घर में पनाह देने का फैसला करते हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button