
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में 20 राउंड की मतगणना के बाद ABVP ने चार में से तीन पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व NSUI सदस्य दीपांशु शौकीन विजयी रहे. इन नतीजों के बाद ITO स्थित ABVP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.
जिसमें ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने कहा- संगठन ने उम्मीदवार चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक एक “संस्कार और संस्कृति” के साथ चुनाव लड़ा. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगातार छात्र संपर्क को जीत का आधार बताया. सोलंकी ने NSUI पर चुनाव के दौरान हिंसा और व्यवधान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस सब के बाद भी ABVP कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा. उपाध्यक्ष पद पर ABVP के इशु मौर्य जीत दर्ज नहीं कर सके. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की ओर से उनके प्रयासों को सराहा गया.
‘यह ABVP बनाम कांग्रेस की लड़ाई थी’
यश डबास बोले- हॉस्टल और पीजी में सुरक्षा प्राथमिकता
DUSU अध्यक्ष चुने गए यश डबास ने अपनी जीत को सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को समर्पित किया. उन्होंने कहा- हॉस्टल और PG की सुरक्षा को लेकर ऑडिट उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा. छात्र और छात्राओं के हॉस्टल से जुड़े मुद्दों पर काम किया जाएगा.

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने जीत को बताया संस्कार और संस्कृति.
रिया और लक्ष्यराज ने बताया आगे क्या करेंगे?
सचिव पद पर जीतने वाली रिया छाबड़ी ने कहा कि घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने पर उनका फोकस रहेगा. संयुक्त सचिव चुने गए लक्ष्य राज सिंह ने छात्रों से किए वादों पर काम करने और नॉर्थ कैंपस में सुविधाओं को बेहतर करने की बात कही. उन्होंने प्लेसमेंट से जुड़े मुद्दों पर भी काम करने का भरोसा दिया.
किसे मिले कितने वोट?
चुनाव में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप
छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद NSUI ने चुनाव में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार रहे विशेष यादव के समर्थकों ने भी नतीजों के बाद आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया.
ये भी पढ़ें…
DUSU के पदाधिकारियों के पास क्या-क्या पावर, क्या मिलती हैं सुविधाएं? सब कुछ जानिए
DUSU क्यों कहलाता है राजनीति की नर्सरी? अरुण जेटली, रेखा गुप्ता समेत कौन-कौन से दिग्गज यहां से निकले





