

DUSU चुनाव 2026 के दौरान रिया ने छात्राओं की सुरक्षा, छात्र कल्याण और युवाओं से सीधे संवाद को अपने अभियान का मुख्य आधार बनाया.
DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आ गए हैं. एबीवीपी अध्यक्ष सहित 3 पदों पर जीत हासिल कर ली है. जीते हुए सदस्यों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की रिया छाबड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. सचिव पद के लिए मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिया ने जीत अपने नाम कर ली है. इस शानदार जीत के बाद रिया दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति का एक बड़ा नाम बनकर उभरी हैं. बता दें कि आने वाले समय में उनकी भूमिका पर छात्रों और राजनीतिक हलकों दोनों की नजर रहेगी.
श्री अरबिंदो कॉलेज की हैं स्टूडेंट
रिया छाबड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज की फोर्थ ईयर ग्रेजुएशन की स्टूडेंट हैं. स्टूडेंट पॉलिटिक्स में एक्टिव रहने के साथ उन्होंने ABVP की कॉलेज यूनिट में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं.
किसान परिवार से आती हैं
रिया की फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो बाकी छात्र नेताओं से अलग बनाती है. रिया छाबड़ी मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर स्थित मोड़बंद गांव की रहने वाली हैं. वह एक किसान परिवार से आती हैं. यही वजह रही कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी छवि एक ग्राउंड-लेवल छात्र नेता के रूप में बनी.
खेल के मैदान से स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स तक
राजनीति के अलावा रिया स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं. वह एक इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल प्लेयर हैं. खेलों से मिले डिस्प्लीन और लीडरशिप का असर उनकी छात्र राजनीति में भी देखने को मिला. ABVP ने उन्हें ऐसे युवा चेहरे के रूप में पेश किया जो पढ़ाई, खेल और संगठन तीनों फिल्ड्स का अनुभव रखती हैं.
6,781 वोटों से नम्रता चौधरी को हराया
बता दें कि रिया छाबड़ी को कुल 21650 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI की नम्रता चौधरी को हराया, जिन्हें 14,869 वोट मिले. इस तरह रिया ने 6,781 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है.
यह भी पढ़ें- DUSU Election Result 2026 Live Updates: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, अध्यक्ष सहित 3 पदों पर जीती, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा
पूरी स्टोरी पढ़ें





