खबर

DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 3 पदों पर जीत हासिल की, यश डबास, रिया छाबड़ी और लक्ष्य राज सिंह जीते | abvp wins 3 posts in dusu elections yash dabas riya chawari and lakshya raj singh



नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट आ गया है. DUSU छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 3 पदों पर जीत हासिल की है. ABVP के यश डबास, रिया छाबड़ी और लक्ष्य राज सिंह जीते हैं. यश डबास अध्यक्ष पद,  रिया छाबड़ी सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह संयुक्त सचिव पद पर जीते हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.

DUSU दिल्ली यूनिवर्सिटी की यूनियन है, जो एक तरह से ‘मिनी-इंडिया’ (छोटा भारत) है. यह देश की सबसे मुख्यधारा और कॉस्मोपॉलिटन (विविधतापूर्ण) यूनिवर्सिटी है.

बीजेपी का कहना है कि DUSU में ABVP की यह जीत अपने आप में एक बड़ा संदेश है. इससे पता चलता है कि युवा और आगे बढ़ने की चाह रखने वाला भारत, विकास और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवा उनके झूठ के झांसे में नहीं आए. ‘झूठ की गूंज’ DU में सुनाई नहीं दी, जो कि एक ‘मिनी-इंडिया’ है. NSUI, जिसका पहले DUSU पर लंबे समय तक दबदबा था, अब ज़ीरो पर है. युवा कांग्रेस की राजनीति के तरीके के खिलाफ हैं.

माना जाता है कि नॉर्थ कैंपस में ABVP का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. इस कैंपस में SRCC, हिंदू, हंसराज, KMC, रामजस और लॉ फैकल्टी जैसे देश के कुछ बेहतरीन कॉलेज हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button