खबर

दिल टूटे प्रेमियों की टॉप प्ले लिस्ट में शामिल था यह गाना, एक दिन में बिकी 70 लाख कैसेट, गिनीज बुक में दर्ज, अल्ताफ राजा की आवाज में 29 साल बाद भी कल्ट | altaf raja 29 years old song tum to thehre pardesi song was on the top playlists of heartbroken lovers sold 7 million cassettes in one day



नई दिल्ली:

अल्ताफ राजा एक जमाने में फैंस के दिलों पर राज करते थे. 1997 में अल्ताफ राजा अपनी पहली एल्बम से मशहूर हुए. तब से वो कई  सारे एल्बम में काम कर चुके हैं. अल्ताफ राजा अपने गीतों के बोल और अपनी अनूठी आवाज दोनों के कारण बेहद लोकप्रिय हैं. अपने गायकी के अलावा ये कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे की ‘शपथ’ (1997), ‘यमराज’ (1998), ‘मदर’ (1999), ‘घनचक्कर’ (2013) में भी अभिनय कर चुके हैं.

अल्ताफ राजा ने अपने पहले ही गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में अपनी जगह बना ली.   इस गाने की सिर्फ एक दिन में 70 लाख कॉपीज बिक गई थीं. गली चौराहों से लेकर बस अड्डे तक यह गाना खूब बजा करता था. हम जिस गाने के बारे मे बात कर रहे हैं वह गाना है, ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे…’ (Tum to Thehre Pardesi) है.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

दिल टूटे प्रेमियों की बना पसंद 
1997 में वीनस के बैनर तले अल्ताफ राजा का गाना ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ ब्रेकअप सॉन्ग के तौर पर मशहूर हो गया. इस गाने में खुद अल्ताफ राजा भी नजर आए थे. उन्होंने अपने अलग अंदाज में इस गाने को गाया, जिससे यह उस दौर में लोगों को पसंदीा गाना बन गया. 

गिनीज में दर्ज  
यह गाना देश के पांच सबसे मशहूर गानों की लिस्ट में शामिल हो गया.  इस गाने की कुल 2 करोड़ से ज्यादा कैसेट्स बिकी, जिसमें से  सिर्फ एक दिन में गाने की 70 लाख कॉपी बिक गई थीं. गाने के बोल जहीर आलम ने लिखे थे. वहीं, संगीत मोहम्मद सैफी नियाजी का था. 

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

अल्ताफ राजा
अल्ताफ राजा 15 अक्टूबर 1967 में नागपुर में जन्म हुआ. उन्होंने 15 साल की उम्र में संगीत प्रशिक्षण शुरू किया. संगीत प्रशिक्षण के बाद वो विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतते चले गए. 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल – ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 130 करोड़, ‘मिर्जापुर’ 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani Mukherjee




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button