खबर

किस मूलांक के लिए कौन-सा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ? एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने बताया रुद्राक्ष पहने का सही तरीका | Rudraksh pehne ke niyam kis mulank ko konsa rudraksha pehna chahiye know from astrologer Jai Madaan



रुद्राक्ष को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. इसे भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में लोग रुद्राक्ष की माला पहनना पसंद करते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. लेकिन ज्योतिष में रुद्राक्ष पहनने का भी सही तरीका बताया गया है. अलग-अलग मुखी रुद्राक्ष का संबंध अलग-अलग ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है. इसी कड़ी में एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि किस मूलांक के जातक को कितना मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

मूलांक 1 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

जय मदान बताती हैं, मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है. ऐसे लोगों को अपनी ग्रोथ के लिए एक मुखी या 12 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए.

यह भी देखें- 

मूलांक 2 को कितने मुखी वाला रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है. जय मदान बताती हैं, मूलांक 2 वाले लोगों का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. इस मूलांक वाले लोगों को 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए.

मूलांक 3 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. मूलांक 3 वाले लोगों का संबंध जुपिटर यानी बृहस्पति ग्रह से माना जाता है. ऐसे लोगों को एस्ट्रोलॉजर तरक्की के लिए 5 मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह देती हैं.

मूलांक 4 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है. मूलांक 4 वालों को लिए एस्ट्रोलॉजर 8 मुखी रुद्राक्ष को सबसे अच्छा बताती हैं.

मूलांक 5 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. ऐसे लोगों का संबंध बुद्ध से होता है. 5 नंबर वालों को एस्ट्रोलॉजर 4 मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह देती हैं.

मूलांक 6 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. ज्योतिष में शुक्र को सुंदरता, सुख-सुविधा और समृद्धि से जोड़ा जाता है. 6 नंबर वालों को एस्ट्रोलॉजर 6 या 13 मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह देती हैं.

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है. मूलांक 7 का संबंध केतु से माना जाता है. इन लोगों को अपने रुके हुए काम बनाने के लिए 9 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए.

मूलांक 8 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है. मूलांक 8 का संबंध शनि से माना जाता है और ऐसे लोगों को 7 मुखी या 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए.

मूलांक 9 वालों को कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?

वहीं, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है. मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है. इस मूलांक के लोगों के लिए 3 मुखी या 11 मुखी रुद्राक्ष सबसे अच्छा रहता है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने पूजा में गलती से की उल्टी आरती, आरती करने का सही तरीका क्या है? जानें भगवान के सामने दीपक कितनी बार और किस क्रम में घुमाएं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button