खबर

श्रीलंका घूमना है? IRCTC लेकर आया 6 दिन का रामायण यात्रा पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स | IRCTC 6 Day sri lanka Ramayana yathra tour package price details know here



अगर आप श्रीलंका घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, IRCTC टूरिज्म ने श्रीलंका रामायण यात्रा पैकेज लॉन्च किया है. 5 रात और 6 दिन के इस टूर में रामायण से जुड़े मंदिरों और अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इस पैकेज में बेंगलुरु से कोलंबो तक आने-जाने की फ्लाइट, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, स्थानीय ट्रांसफर और दर्शनीीय स्थलों की सैर शामिल है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की कीमत समेत अन्य जरूरी डिटेल्स…

कब शुरू होगा टूर?

IRCTC के श्रीलंका रामायण यात्रा टूर की शुरुआत 10 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु से कोलंबो के लिए फ्लाइट के साथ होगी जबकि वापसी 16 दिसंबर 2026 को होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यात्रा के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट UL-1174 10 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर 11:25 बजे कोलंबो पहुंचेगी. वहीं, वापसी में फ्लाइट UL-173 कोलंबो सेे रात 1:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

क्या है श्रीलंका रामायण यात्रा पैकेज की कीमत?

इस टूर पैकेज की कीमत यात्रियों द्वारा चुनी गई अकॉमोडेशन अनुसार तय की गई है. सिंगल ऑक्यूपेंसी में एक व्यक्ति के लिए पैकेज की कीमत 86,200 रुपये है. वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 65,700 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 65,250 रुपये खर्च करने होंगे. इसके साथ ही बच्चों के लिए भी अलग-अलग चार्ज फिक्स किए गए हैं. 5 से 11 साल की उम्र के बच्चे के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 51,500 रुपये है, जबकि 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के पैकेज की कीमत 47,500 रुपये है.

पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

इस पैकेज में बेंगलुरु से कोलंबो और कोलंबो से बेंगलुरु तक की इकोनॉमी क्लास फ्लाइट टिकट शामिल है. इसके अलावा 5 रात का होटल स्टे, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर यात्रियों को मिलेगा. साथ ही लोकल ट्रैवल और घूमने के लिए AC व्हीकल की व्यवस्था भी की गई है. पैकेज में पर्यटन स्थलों के एंट्री टिकट, श्रीलंका में अंग्रेजी बोलने वाले टूर गाइड और 6 महीने से 79 साल तक के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंंस भी शामिल है. 

पैकेज में क्या-क्या नहीं है शामिल?

कुछ खर्च इस पैकेज में शामिल नहीं हैं जैसे किराए में बढ़ोतरी, एयरपोर्ट टैक्स, फ्यूल सरचार्ज, फ्लाइट में मिलने वाला मील, पर्सनल खर्च, टिप्स, फोन बिल, पोर्टर शुल्क, लॉन्ड्री, मिनरल वाटर, अल्कोहलिक ड्रिंक्स और मेन्यू से बाहर का खाना-पीना. इसके अलावा कैमरा फीस, बोटिंग चार्ज और अतिरिक्त खर्च का भुगतान यात्रियों को खुद करना होगा.

टूर के बारे में अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: पितृपक्ष मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए पिंडदान स्‍पेशल पैकेज, यात्रा से लेकर पूजा-आवास और भोजन तक की सुव‍िधा

यह भी पढ़ें: राधा अष्टमी पर बनाएं 2 दिन का मथुरा-वृंदावन ट्रिप प्लान, कम बजट में करें ब्रज दर्शन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button