खबर

भारत और चीन के बाद अब हॉलीवुड में गूंजेगी ‘महाराजा’ की कहानी, बनने जा रहा है रीमेक, 20 करोड़ के बजट में कमाए थे 190 करोड़ | After India and China Maharaja is set to make waves in Hollywood with an upcoming remake original film earned Rs 190 crore on a budget of Rs 20 crore



साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति की हिट फिल्म महाराजा का अब हॉलीवुड में रीमेक बनने वाला है. फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. महाराजा साल 2024 में रिलीज हुई थी. विजय सेतुपति ने इसमें शानदार एक्टिंग की. महाराजा की कहानी इतनी मजबूत थी कि भारत में ही नहीं, चीन के सिनेमाघरों में भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. 

फिल्म का बजट

महाराजा का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपये था, जिसने सिनेमाघरों में 190 करोड़ रुपये की कमाई की थी. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की और धीरे-धीरे कल्ट स्टेटस पा लिया. महाराजा के हॉलीवुड रीमेक की जानकारी फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी गई है. 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल – ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 130 करोड़, ‘मिर्जापुर’ 100 करोड़ के पार

निर्माता कंपनी पैशन स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि! महाराजा हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है.’ उन्होंने इसे तमिल सिनेमा के लिए मील का पत्थर बताया.

कितने फिल्मों के बने हॉलीवुड रीमेक

भारतीय फिल्मों के हॉलीवुड रीमेक बहुत कम हुए हैं. इससे पहले सत्यजीत रे की बंगाली क्लासिक चारुलता का रीमेक शेड्स ऑफ ब्लू नाम से और विधु विनोद चोपड़ा की परिंदा का रीमेक ब्रोकन हॉर्सेस नाम से बना था. महाराजा इस लिस्ट में शामिल होकर तमिल सिनेमा को नया मुकाम दे रही है.

महाराजा के हॉलीवुड वर्जन के लिए हॉलीवुड स्टार मैथ्यू मैककोनाघी का नाम चर्चा में है. वह इंटरस्टेलर और डलास बायर्स क्लब जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कौन मुख्य भूमिका निभाएगा.

विजय सेतुपति पिछले डेढ़ दशक से सिनेमा में अलग-अलग किरदार निभाते आ रहे हैं. महाराजा ने उन्हें और ज्यादा पहचान दिलाई. अब उनकी इस फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनना भारतीय सिनेमा की बड़ी उपलब्धि है. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो 5 गाने जिनके बिना अधूरा था 90s के ऑटो-रिक्शा का सफर, यूपी के ओटो में जरूर बजता था अत्ताउल्लाह खान का ये गाना






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button