खबर

IPS संजुक्ता पराशर ने 40 दिन में रचा इतिहास, असम से CRPF कोबरा यूनिट तक की पूरी कहानी | ips sanjukta parasor crpf cobra unit first woman ig


भारतीय पुलिस सेवा की जांबाज आईपीएस अधिकारी और असम की आयरन लेडी के नाम से मशहूर संजुक्ता पराशर ने इतिहास रच दिया है. आईपीएस संजुक्ता पराशर ने 16 सितंबर 2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा यूनिट में महानिरीक्षक के पद पर कार्यभार संभाला है.

CRPF कोबरा यूनिट की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी

ऑल इंड‍िया रेड‍ियो न्‍यूज के अनुसार वर‍िष्‍ठ सीनियर IPS अधिकारी संजुक्ता परासर ने CRPF की खास CoBRA यूनिट के इंस्पेक्टर जनरल का पद संभाला है. वह इस खास जंगल-युद्ध बल (जंगल-वॉरफेयर फ़ोर्स) की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. असम-मेघालय कैडर की 2006-बैच की IPS अधिकारी, पराशर के पास उग्रवाद-विरोधी अभियानों, फील्ड पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जांच का काफी अनुभव है.

सीआरपीएफ की सबसे घातक यूनिट कोबरा की आईजी बनने वाली आईपीएस संजुक्ता पराशर पहली महिला अधिकारी हैं. यूं तो संजुक्ता पराशर ने भारतीय पुलिस सेवा में करीब दो दशक का बेमिसाल सफर तय कर लिया है, लेकिन सीआरपीएफ में कोबरा यूनिट की आईजी बनकर इतिहास रचने की यह कहानी महज 40 दिन पहले शुरू हुई थी.

असम के घने जंगलों में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए अभियान

बता दें कि असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की आईपीएस संजुक्ता पराशर लंबे समय तक असम में विभिन्न पदों पर तैनात रहीं. असम में तैनात होने वाली पहली महिला आईपीएस का गौरव प्राप्त करने के साथ ही संजुक्ता पराशर ने घने जंगलों में उग्रवादियों के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया. हाथ में एके-47 थामे जंगलों से गुजरतीं संजुक्ता पराशर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.  

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

Latest and Breaking News on NDTV

गृह मंत्रालय का आदेश और 40 दिनों का सफर

अब से 40 दिन पहले, 6 अगस्त 2026 को गृह मंत्रालय की ओर से आईपीएस संजुक्ता पराशर की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी गई थी. इसके साथ ही असम के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया था कि उन्हें मौजूदा जिम्मेदारियों से तुरंत मुक्त कर दिया जाए, ताकि वे केंद्र में सीआरपीएफ में नया पद संभाल सकें. हालांकि, उस समय यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि उन्हें सीआरपीएफ की किस यूनिट की जिम्मेदारी मिलेगी. अब 16 सितंबर 2026 को उन्होंने सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के आईजी पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये लेडी सिंघम, CRPF की कोबरा कमांडो यूनिट की संभाली कमान, जंगलों में एके-47 लेकर घूमने वाली एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं संजुक्ता पराशर? 

आईपीएस संजुक्ता पराशर का जन्म 3 अक्टूबर 1979 को हुआ था. उनके पिता दुलाल चंद्र बरुआ सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे और माता मीना देवी असम स्वास्थ्य सेवा में अधिकारी थीं. पराशर ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 85वीं रैंक हासिल की थी. वर्ष 2008 में उन्होंने आईएएस पुरू गुप्ता से शादी की, जो उनके बैचमेट भी हैं.

संजुक्ता पराशर की शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी से हुई. उन्होंने होली चाइल्ड स्कूल से 10वीं और आर्मी स्कूल, नारंगी से 12वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय संबंध में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने जेएनयू के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अमेरिकी विदेश नीति में एम.फिल. और पीएचडी की उपाधि भी हासिल की है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button