खबर

समंदर में पाकिस्तानी युद्धपोत की इंडियन नेवी शिप से टक्कर, दिल्ली ने PAK राजनयिक को किया तलब | Pakistani High Commission summoned by India over Pakistani naval activity



भारत ने बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के ‘चार्ज डी अफेयर्स’ को तलब किया. भारत ने पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस व्यवहार को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताते हुए विरोध दर्ज किया है, जिसकी वजह से भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ टक्कर हुई. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई. बता दें कि उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई. यह घटना तब हुई, जब पाकिस्तानी जहाज तेजी से भारतीय जहाज के पास आया और असुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा. भारतीय युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नियमित निगरानी मिशन पर था, तभी पाकिस्तान नौसेना का जहाज उसके करीब आ गया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 के समझौते के आर्टिकल 10 का सीधा उल्लंघन था.

‘समझौतों की शर्तों का पालन करें…’

भारत की तरफ से कहा गया, “पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि सभी मिलिट्री यूनिट्स को सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुए संबंधित समझौतों की शर्तों का सम्मान करना चाहिए.”

‘चार्ज डी’अफेयर्स’ एक ऐसा राजनयिक होता है, जो दूतावास का कामकाज संभालता है और राजदूत की अनुपस्थिति में मिशन प्रमुख के तौर पर काम करता है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत सीमा पर लगाई चीन से खरीदी SH-15 तोपें, किन इलाकों में हुई इनकी तैनाती?

पाकिस्तानी राजनयिक से यह भी कहा गया कि वे इस्लामाबाद में संबंधित अधिकारियों तक भारत का यह पक्ष पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और संबंधित द्विपक्षीय समझौतों की शर्तों का पालन करना चाहिए.

बयान में आगे कहा गया है कि इस्लामाबाद में भारत के ‘चार्ज डी अफेयर्स’ को भी निर्देश दिया गया है कि वे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं.

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान की 117 हस्तियों ने PM मोदी और शहबाज को लिखा खत, कहा- दुश्मनी भुलाकर बात करें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button