

Taurus Tarot Card Rashifal
NDTV
Taurus Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal:- प्रतियोगी परीक्षा में संतान की सफलता पर सभी लोग खुश होंगे. संपत्ति से जुड़े काम पूरे होने की संभावना बन सकती है. कोई पुरानी समस्या या विवाद फिर सामने आने से परेशान होंगे. परिवार के किसी सदस्य की गलत मंशा के चलते संपत्ति का कुछ हिस्सा बेचने की बात हो सकती है. इस समय इस बात को लेकर परिजनों में मतभेद हो सकता है. विपरीत परिस्थितियों में धैर्य ना खोएं. मेहनत से कभी भी कदम पीछे ना हटाए.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें. कार्य स्थल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. इस यात्रा के दौरान सामान चोरी होने की आशंका हो सकती है.अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें. किसी की बातों में आकर गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें. समस्या होने पर समाधान निकालने का प्रयास करें. सहयोगियों के साथ रिश्ते सुधारें.
स्वास्थ्य/Health:- भारी भोजन के कारण गैस और एसिडिटी हो सकती है. भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखें. देर रात भोजन करने से बचें.
आर्थिक स्थिति/Finance:-नए मकान या दुकान खरीदने की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय विस्तार के लिए पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है .
रिश्ते/Relationship:- पुराने मित्र से भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है. सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें





