

तुला राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV
Libra Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार में कई तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते है. विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने से राहत मिलेगी. इस समय भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान कामों पर ध्यान रखें. कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते है,या खो सकती है. इसलिए लापरवाही न करें. फैसला लेते समय भावनाओं की बजाय समझदारी से लें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट के गुणवत्ता को बेहतर करने का प्रयास करें. नए मिले अनुबंधों को लेकर गंभीर रहे. कुछ नए संपर्क दूर दराज के लोगों से हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ सकती है. इस समय अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों में ना पड़े. जरूरत पड़ने पर सहयोगियों की मदद अवश्य करें.
स्वास्थ्य/Health
इस समय किसी चीज से पेट में संक्रमण हो सकता है. इस समस्या को हल्के में ना लेकर चिकित्सक से सही परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति/ Finance
कीमती वस्तुओं को लेकर लापरवाह ना रहे. पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें.
रिश्ते/Relationship
पारिवारिक समस्याओं को समय रहते सुलझाने से परिस्थितियों बिगड़ने से बच सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





