खबर

NTA ने UGC-NET सिटी स्लिप की जारी, फटाफट करें डाउनलोड | UGC-NET City intimation slip out 2026



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप जारी करने का तरीका और पेपर पैटर्न क्या होगा, इसके बारे में भी विस्तार से बता रहे हैं. 

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद “city intimation slip for UGC-NET 2026” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपनी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) भरिए.

स्टेप 4: एक नई विंडो खुलेगी जिसमें सिटी इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी.

स्टेप 5: इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

कैसे होगी परीक्षा

UGC-NET जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. यह परीक्षा 180 मिनट की होगी और इसमें 150 अनिवार्य सवाल होंगे. पेपर दो हिस्सों में बंटा होगा.

पेपर पैटर्न कैसा होगा

पहले हिस्से में 50 सवाल होंगे, जो उम्मीदवार की तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और अलग-अलग तरह से सोचने की क्षमता (डाइवर्जेंट थिंकिंग स्किल्स) को परखेंगे. दूसरे हिस्से में 100 सवाल होंगे, जो उम्मीदवार के सब्जेक्ट से जुड़े डोमेन नॉलेज को परखेंगे.

क्या निगेटिव मार्किंग होगी?

गलत विकल्प चुनने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. साथ ही, अगर कोई प्रश्न बिना उत्तर दिए छोड़ दिया जाता है, तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा. हर सही जवाब के लिए दो अंक मिलेंगे. अगर एक से ज्यादा ऑप्शन सही पाए जाते हैं, तो दो अंक केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिए जाएंगे जिन्होंने सही विकल्पों में से किसी एक को चुना होगा.

अगर सभी विकल्प सही पाए जाते हैं या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है, तो उन उम्मीदवारों को दो अंक दिए जाएंगे जिन्होंने उस प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश की होगी.

बता दें कि कुल 87 विषय के लिए कुल 271 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UGC-NET से जुड़ी सभी ताजा खबरों के लिए NTA की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देखते रहें. असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और PhD में एडमिशन के लिए योग्यता चाहने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और उन्हें आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी नोट कर लें.

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 22 जून से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button