खबर

Bigg Boss 20: काजी तौकीर को मारने के लिए दौड़े ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, आम्रपाली दुबे भी हुईं नाराज | Panchayat fame Asif Khan rushed to hit Qazi Touqeer in Bigg Boss 20 house Amrapali Dubey also got upset



‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो चुका है. पहले जहां कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे थे, वहीं अब कैप्टेंसी टास्क ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की तक देखने को मिली. इस दौरान आम्रपाली दुबे भी गुस्से से नाराज नजर आईं.

कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आए घरवाले

दरअसल, जियो हॉटस्टार ने शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है. बिग बॉस ने घर में पहला कैप्टेंसी टास्क रखा. इस टास्क में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैप्टन बनने के दावेदार थे. घर के बाकी सदस्यों को इन दावेदारों में से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करना था. टास्क के दौरान काजी तौकीर यंग के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिए.

ये Video भी देखें: बिग बॉस-20 में रिया अहीर की एंट्री, NDTV को बताया- कैसे मिला सलमान के शो का ऑफर

काजी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के बॉक्स को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाते दिखे. वह किसी दूसरे सदस्य को उसके बॉक्स के पास आने नहीं दे रहे थे. इसी दौरान उनकी कई घरवालों से बहस हो गई. कनिका मान, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान के साथ उनकी कहासुनी देखने को मिली.

आसिफ खान का चढ़ा पारा

प्रोमो में दिखाया गया है कि काजी और आसिफ के बीच बात काफी बढ़ जाती है. दोनों के बीच धक्का-मुक्की होती है और इसी दौरान आसिफ नीचे गिर जाते हैं. इसके बाद आसिफ गुस्से में काजी की तरफ बढ़ते हैं और उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं कि तमीज में रहो, वरना मार दूंगा.

वहीं आम्रपाली दुबे भी काजी के गेम खेलने के तरीके से खुश नहीं दिखीं. उन्होंने काजी की एनर्जी को लेकर नाराजगी जताई. इस पूरे विवाद के दौरान घर का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया. सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का प्रोमो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें; 1993 साल में आई वो फिल्म जिसके सभी गाने आज तक है हिट, गानों के 20 लाख बिके थे कैसेट्स, बस से लेकर ऑटो रिक्शा की होता है शान






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button