खबर

गुलदस्ते के फूलों को ज्यादा दिनों तक फ्रेश कैसे रखें? पानी में मिला दें बस ये 2 चीजें, जल्दी नहीं मुरझाएंगे फूल | Flowers ko jyada dino tak taza kaise rakhe Hacks to keep flowers fresh longer


गुलदस्ते के फूलों को ज्यादा दिनों तक फ्रेश कैसे रखें? पानी में मिला दें बस ये 2 चीजें, जल्दी नहीं मुरझाएंगे फूल

Bouquet के फूलों को ज्यादा दिनों तक फ्रैश कैसे रखें?

(Photo Credit: NDTV)

तोहफे में फूल मिलना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन ये फूल अगले ही दिन मुरझा जाते हैं और फिर हम इन्हें फेंकने पर मजबूर हो जाते हैं. हालांकि, आप चाहें तो कुछ आसान से हैक फॉलो कर अपने पसंदीदा फूलों को कुछ दिन और फ्रेश रख सकते हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने फूलों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ ऐसे ही आसान हैक्स बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

पानी में मिलाएं ये दो चीजें 

  • दिप्ती कपूर बताती हैं, फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले एक साफ फूलदान लें और उसमें साफ पानी भरें. 
  • अब, पानी में 2 बड़े चम्मच व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका और 2 बड़े चम्मच चीनी डालें.
  • इन दोनों चीजों के पानी में अच्छी तरह घुल जाने के बाद आप इसमें अपने फूलों को रख सकते हैं. 

कैसे काम करता है ये नुस्खा?

दरअसल, सिरका पानी में बैक्टीरिया की बढ़ोतरी को कम करने में मदद कर सकता है. वहीं, चीनी फूलों को पोषण देने के लिए इस्तेमाल की जाती है. ऐसे में इस पानी में फूलों को रखने से वे कुछ ज्यादा दिनों तक फ्रेश रह सकते हैं.

तने को 45 डिग्री के एंगल पर काटें 

फूलों को पानी में रखने से पहले दिप्ती कपूर उनके तनों को 45 डिग्री के एंगल पर काटने की सलाह देती हैं. इससे तने का पानी लेने वाला हिस्सा बेहतर तरीके से खुला रहता है. साथ ही तने के निचले हिस्से पर लगी पत्तियों को हटा दें. पानी में पत्तियां रहने से वे जल्दी गल सकती हैं और पानी भी खराब हो सकता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • फूलों को फ्रेश रखने के लिए कोशिश करें कि हर दिन फूलदान का पानी बदलें. 
  • नया पानी डालने से पहले फूलदान को भी अच्छी तरह साफ कर लें.
  • अगर किसी फूल की पत्ती पीली पड़ गई है या सड़ने लगी है, तो उसे तुरंत हटाकर अलग कर दें. एक खराब फूल या पत्ती बाकी फूलों को भी जल्दी खराब कर सकती है.
  • आप फूलों को ताजा बनाए रखने के लिए उनकी पंखुड़ियों पर स्प्रे बोतल से हल्का पानी भी छिड़क सकते हैं. लेकिन फूलों को बहुत ज्यादा गीला न करें. 
  • इन सब से अलग फूलों को ऐसी जगह रखें जहां सीधी तेज धूप न आती हो और बहुत ज्यादा गर्मी न हो. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आपके पसंदीदा फूल लंबे समय तक खूबसूरत नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें कड़ी पत्ते सूखने पर क्या करना चाहिए




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button