खबर

समाधि दर्शन और कच्ची कैरी खाकर भरती है महिलाओं की गोद, MP के अनोखे संतान मेले की मान्‍यता | Khargone nagjhiri sant bondru baba santan mela tradition 


मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम नागझिरी में हर साल लगने वाला प्रसिद्ध ‘संतान मेला’ आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है. देश के अलग-अलग राज्यों से निसंतान दंपति संतान प्राप्ति की कामना लेकर संत बोंदरू बाबा की समाधि पर पहुंचे हैं. 

मान्यता है कि बाबा की समाधि स्थल और आसपास के आम के पेड़ों पर हर साल बेमौसम कच्ची कैरी लगती है, जिसे दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है. 

666 महिलाओं ने कच्ची कैरी का प्रसाद ग्रहण किया 

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि डॉक्‍टरों से कई साल तक इलाज कराने के बाद भी वे मां नहीं सकी, लेकिन बाबा आशीर्वाद से उन्‍हें बच्‍चे का सुख मिला. इस वर्ष संतान की इच्छा लेकर 666 महिलाओं ने कच्ची कैरी का प्रसाद ग्रहण किया.  वहीं, 116 महिलाओं ने मां बनने के बाद समाधि स्थल पर तुलादान कर मन्नत उतारी.
Khargone nagjhiri sant bondru baba santan mela: बोंदरू बाबा को भोग लगाने के बाद इस तरह दिया जाता है कैरी का प्रसाद.

Khargone nagjhiri sant bondru baba santan mela: बोंदरू बाबा को भोग लगाने के बाद इस तरह दिया जाता है कैरी का प्रसाद.
Photo Credit: आसिफ खान

गोगा नवमी पर उमड़ती है भारी भीड़

दरअसल, खरगोन जिले के ग्राम नागझिरी में संत श्री बोंदरू बाबा की समाधि पर गोगा नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मान्यता के अनुसार संत बोंदरू बाबा ने वर्ष 1790 में गोगा नवमी के दिन जीवित समाधि ली थी. इसके बाद से हर वर्ष गोगा नवमी पर उनकी समाधि स्थल पर मेला लगता आ रहा है. यह मेला ‘संतान मेले’ के नाम से प्रसिद्ध है.

बेमौसम कच्ची कैरी लगने की मान्यता

सबसे खास बात यह है कि समाधि स्थल सहित आसपास के आम के पेड़ों पर हर साल बेमौसम कच्ची कैरी लगने की मान्यता है, जिसे श्रद्धालु बाबा का चमत्कार मानते हैं. संतान की इच्छा रखने वाली महिलाएं इस कच्ची कैरी को बाबा के आशीर्वाद के रूप में ग्रहण करती हैं.
Santan Mela Nagjhiri: मां बनने के बाद समाधि स्थल पर तुलादान कर मन्नत उतारती हैं महिलाएं.

Santan Mela Nagjhiri: मां बनने के बाद समाधि स्थल पर तुलादान कर मन्नत उतारती हैं महिलाएं.
Photo Credit: आसिफ खान

संतान सुख की आस में कई राज्यों से आते हैं लोग 

संतान प्राप्ति की आस लेकर मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से दंपति नागझिरी पहुंचते हैं. बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं.

हर साल आते है हजारों लोग  

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा के आशीर्वाद से सैकड़ों दंपतियों की संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हुई है. यही आस्था हर साल हजारों लोगों को इस मेले तक खींच लाती है. मेले में पहुंचने वाले हजारों भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

श्रीकृष्ण की नन्‍हीं भक्‍त: ‘लल्ला’ साथ रहे इसलिए जिद कर स्‍कूल में कराया एडमिशन, बोली-हम बहुत प्‍यार करते हैं  

MP में 11 IAS के तबादले: आईएएस निधि निवेदिता और नेहा जैन को मिली नई जिम्‍मेदारी, 6 जिलों के CEO बदले




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button