खबर

राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी पर करण जौहर बनाएंगे भव्य फिल्म, साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर से मिलाया हाथ | Karan Johar to make a grand film on Radha Krishna divine love story joins hands with this famous South Indian director



नई दिल्ली:

राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी पर करण जौहर बनाएंगे भव्य फिल्म, साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर से मिलाई हाथ

करण जौहर राधा और कृष्ण की कहानी पर आधारित फिल्म के साथ ऐतिहासिक-धार्मिक जॉनर में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दशकों तक रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और रिश्तों पर आधारित फिल्में बनाने और डायरेक्ट करने के बाद, फिल्ममेकर अब धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले भारतीय धर्मग्रंथों पर आधारित फिल्में बनाएंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टाइटल ‘राधा कृष्ण’ रखा गया है और फिलहाल यह डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज में है. खबर है कि फिल्ममेकर सचिन रवि को इस प्रोजेक्ट को लिखने और डायरेक्ट करने के लिए चुना गया है. हालांकि, कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें-‘मुझे विदा करो’, आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात
  
इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि करण लंबे समय से राधा और कृष्ण की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाना चाहते थे, लेकिन सही पटकथा (स्क्रीनप्ले) का इंतजार कर रहे थे. सूत्र ने कहा, “करण जौहर लंबे समय से राधा-कृष्ण पर फिल्म बनाना चाहते थे और आखिरकार उन्हें एक ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई है.  उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, और मेकर्स कहानी के लिए शानदार विजुअल ट्रीटमेंट की योजना बना रहे हैं. साथ ही, खबर है कि इस फिल्म में रोमांस, इमोशन, ड्रामा और ट्रेजेडी मुख्य रूप से शामिल होंगे.

यह फिल्म कृष्ण के जन्म से लेकर कंस की मौत तक के सफर को दिखाएगी. हालांकि फिल्म राधा और कृष्ण के रिश्ते को इमोशन के केंद्र में रखेगी, लेकिन इसकी कहानी में कृष्ण के जीवन के बड़े हिस्से को शामिल किए जाने की उम्मीद है. स्क्रीनप्ले और फिल्म में कहानी को किस तरह दिखाया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. अभी तक धर्मा प्रोडक्शंस ने राधा और कृष्ण का किरदार निभाने के लिए चुने जाने वाले एक्टर्स के नामों का भी ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

कौन हैं सचिन रवि?

सचिन रवि ‘राधा कृष्ण’ फ़िल्म की कहानी लिख रहे हैं और इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं. उन्होंने पहले कन्नड़ सिनेमा में काफी काम किया है. उन्होंने 2019 में रक्षित शेट्टी स्टारर फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘अवाने श्रीमन्नारायण’ को डायरेक्ट किया था. रिलीज के बाद यह फिल्म एक ‘स्लीपर हिट’ साबित हुई थी. डायरेक्शन में आने से पहले सचिन ने एक एडिटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और कई कन्नड़ फिल्मों पर काम किया. उनके काम में ‘किरिक पार्टी’, ‘उलिदावरु कंदंथे’ और ‘सिंपल आगी ओंध लव स्टोरी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

वहीं, करण के लिए ‘राधा कृष्ण’ उन फिल्मों से काफी अलग होगी जिनके लिए वे आम तौर पर जाने जाते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग जॉनर के प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया है, लेकिन भारतीय धर्मग्रंथों पर आधारित बड़े पैमाने की फिल्म बनाना इस बैनर के लिए एक नए और अनछुए क्षेत्र में कदम रखने जैसा है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button