खबर

DIY स्किनकेयर में न करें ये 4 गलतियां, ये घरेलू कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान | skincare diy hacks lemon baking soda toothpaste skin damage



आज के समय में सोशल मीडिया पर स्किनकेयर से जुड़े हजारों DIY हैक्स देखने को मिलते हैं. कोई नींबू से दाग-धब्बे हटाने का दावा करता है, तो कोई बेकिंग सोडा से एक्सफोलिएशन और टूथपेस्ट से पिंपल्स ठीक करने की सलाह देता है, लेकिन हर घरेलू चीज त्वचा पर लगाने के लिए सेफ नहीं होती. रसोई में मौजूद दो चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाना आपकी स्किन के लिए फायदे की बजाय नुकसानदायक हो सकता है. गलत DIY कॉम्बिनेशन से जलन, लालिमा, ड्राईनेस और स्किन पीलिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 4 स्किनकेयर DIY कॉम्बिनेशन, जिन्हें चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए.

नींबू का रस और बेकिंग सोडा

यह कॉम्बिनेशन अक्सर पिगमेंटेशन और टैनिंग हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नींबू में एसिड होता है, जबकि बेकिंग सोडा थोड़ा खुरदुरा होता है. दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन में जलन, चुभन, लालिमा और ड्राइनेस हो सकती है. इस मिश्रण से त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए इसे फेस स्क्रब या स्किन लाइटनिंग उपाय के रूप में इस्तेमाल करने से बचें.

टूथपेस्ट और नींबू का रस

सोशल मीडिया पर टूथपेस्ट और नींबू को पिंपल्स या डार्क स्पॉट्स पर लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह उपाय त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. टूथपेस्ट में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो दांतों के लिए बनाए जाते हैं, चेहरे की नाजुक त्वचा के लिए नहीं. इसमें मौजूद एब्रेजिव्स, फ्लेवरिंग एजेंट्स और अन्य सामग्री स्किन में इरिटेशन पैदा कर सकती है. नींबू मिलाने से जलन और बढ़ सकती है.

एप्पल साइडर विनेगर और नींबू

दो एसिडिक चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन टोन बेहतर होगी, यह एक बड़ा मिथ है. एप्पल साइडर विनेगर और नींबू दोनों ही एसिडिक होते हैं. त्वचा का अपना प्राकृतिक पीएच बैलेंस होता है. ऐसे में ज्यादा एसिडिक घरेलू चीजों को सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन बैरियर प्रभावित हो सकता है. इससे जलन, लालिमा और संवेदनशीलता बढ़ने की संभावना रहती है.

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट

इस कॉम्बिनेशन को ब्लैकहेड्स हटाने, स्किन व्हाइटनिंग और पोर्स की डीप क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन ज्यादा रगड़ने या खुरदुरे मिश्रण से पोर्स साफ होने की बजाय त्वचा को नुकसान हो सकता है. बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट दोनों का कॉम्बिनेशन त्वचा को जरूरत से ज्यादा ड्राई कर सकता है. इससे स्किन टाइट महसूस हो सकती है, लालिमा आ सकती है और त्वचा छिलने जैसी समस्या भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- बची हुई कॉफी से चेहरे और बॉडी के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

यह भी पढ़ें:- ‘उसने एक बार मेरे साथ बुरा किया, मैंने 30 साल खुद के साथ’, बहन बीके शिवानी ने बताया मेडिटेशन से कैसे बदली लाइफ 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button