खबर

अपने बालों को बाउंसी और शाइनी कैसे रखती हैं Dimple Kapadia? जानिए उनका सीक्रेट, आप भी कर सकते हैं ट्राई | 69 yrs old Dimple Kapadia hair care secret to keep hairs bouncy shiny you can also try



Dimple Kapadia Hair Care Secret: ‘दिल चाहता है’ की रियूनियन पार्टी हाल ही में आयोजित हुई, जिसमें अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. साथ ही 69 साल की उम्र में उनके बालों का बाउंस और चमक अभी भी बरकरार  है. जिसे देखकर फैंस हैरान ही रह गए हैं और उनका हेयरकेयर सीक्रेट जानना चाहते हैं. वोग इंडिया के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बालों की देखभाल से जुड़े खास सीक्रेट शेयर किए थे. बातचीत में उन्होंने वो अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए क्या-क्या करती हैं. आप भी उनके बताए हुए ये सीक्रेट्स ट्राय कर सकती हैं.

एक्ट्रेस का सीक्रेट हेयर पैक

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का मानना है कि बालों में नियमित रूप से तेल लगाना उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है. उन्होंने बताया था कि वे रातभर बालों में तेल लगाकर रखती हैं. इसके बाद अंडे और केले से बने घर के बने हेयर पैक के साथ सिर की मसाज कराती हैं. इस पैक में 5 अंडों का सफेद हिस्सा, 1 पूरा अंडा और एक केला मिलाया जाता है. इस हेयरपैक को वे बालों में 10 से 30 मिनट तक लगाकर रखती हैं और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लेती हैं.

क्या है सीक्रेट हेयर ऑयल’?

डिंपल कपाड़िया ने अपने ‘सीक्रेट हेयर ऑयल’ की रेसिपी भी शेयर की. उन्होंने बताया कि वे बादाम और चंदन के तेल को बेस के रूप में इस्तेमाल करती हैं, जिसमें जेरैनियम, रोजमेरी और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि यही घरेलू नुस्खा वह अपनी आने वाली जेनरेशन को भी देना चाहेंगी. डिंपल ने यह भी बताया कि बचपन में वह काफी मछली खाती थीं, जिसका असर उनके बालों पर पड़ा. उनका मानना है कि बालों को हेल्दी और घना बनाए रखने के लिए डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना जरूरी है. 

बताया प्याज के रस का किस्सा

डिंपल कपाड़िया ने अपने बालों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ ट्रैवल कर रही थीं. उस समय उन्होंने बालों में प्याज का रस लगाया हुआ था, जिसकी गंध इतनी तेज थी कि दूर से ही महसूस हो रही थी. यहां तक कि चार बार शैंपू करने के बाद भी प्याज की महक पूरी तरह नहीं गई थी. सफर के दौरान जब उन्होंने बाल सुखाने के लिए कार की खिड़की खोली, तो प्याज की तेज गंध से कार में बैठे लोगों की आंखों में पानी आने लगा और सभी शिकायत करने लगे. उन्होंने बताया कि प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसकी तेज गंध से बचना चाहते हैं तो बाजार में मिलने वाले ऑनियन एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Home Remedy: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से पाना है छुटकारा? घर पर बनाकर लगाएं चावल का ये स्क्रब, जान लें तरीका

यह भी पढ़ें: Lipstick लगाने से होंठ काले पड़ रहे हैं? स्किन एक्सपर्ट ने बताया कैसे हेल्दी रहेंगे पिंक लिप्स






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button