खबर

पंजाब में पेड़ से बांधकर जिंदा जलाई गई मंजीत कौर का पुलिस ने बयान तक नहीं लिया? मां ने क्या बताया | manjeet kaur punjabi influencer mother serious allegation on police



चंडीगढ़: पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत के बाद मां ने पुल‍िस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मंजीत की मां का कहना है क‍ि उनकी बेटी पांच अगस्त को होश में आ गई थी, लेकिन मोहाली की खरड़ पुलिस को बयान दर्ज करने के लिए सूचना देने के बावजूद पुलिस वहां नहीं पहुंची. हालांकि, पुलिस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उसने परिवार को पूरा सहयोग दिया था. बता दें क‍ि मंजीत कौर 28 साल की थीं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.46 लाख फॉलोअर थे और यूट्यूब पर लगभग 4000 सब्सक्राइबर्स थे. उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने वाली रील्स और मशहूर पंजाबी व हरियाणवी गानों वाले वीडियो शामिल थे. वह पंजाबी और हरियाणवी गानों पर वीडियो पोस्ट करती थीं.

‘क‍िडनैप क‍िया और पेड़ से बांधकर आग लगा दी’ 

मंजीत की मां शिकायत के अनुसार, मंजीत कौर को तीन जुलाई को उनके दो परिचितों शुभी और पिंडा ने सेक्टर-34 में शराब की एक दुकान के पास बुलाया और उसको क‍िडनैप कर ल‍िया. शिकायत के मुताब‍िक, मंजीत को पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. मंजीत की एक दोस्त ने मौके पर पहुंचकर कंबल की मदद से आग बुझाई और उसे मोरिंडा के एक अस्पताल ले गई. बाद में मोहाली के एक प्राइवेट अस्‍पताल और फ‍िर चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर ले जाया गया. मंज‍ीत का यहीं इलाज चल रहा था.  

26 अगस्‍त को अस्पताल में हुई मंजीत की मौत

पुलिस ने शनिवार को बताया कि 26 अगस्त को मंजीत कौर की पीजीआईएमईआर में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) और 140 (1) (अपहरण) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. चंडीगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक गुरजीत कौर ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने की कोशि‍श की जा रही है. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुल‍िस

पुल‍िस घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. साथ ही, कथित अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है. हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. 

यह भी पढ़ें-  पेड़ से बांधकर जला दिया था, 54 दिन बाद पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button