

टास्क फोर्स ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सुधार से जुड़े हर महत्वपूर्ण सुझाव पर विचार किया जाएगा.
Exam Reforms 2026 : केंद्र सरकार ने देश में होने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार द्वारा गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स (High-Powered Task Force) ने एग्जिमिनेशन सिस्टम में सुधार के लिए देशभर के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से सुझाव मांगें हैं. बता दें नागरिक अपनी राय और सुझाव हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी रीजनल लैंग्वेज में भेज सकते हैं.
सुझाव देने की प्रोसेस को आसान बनाया गया है. जो सुझाव देना चाहते हैं व्हाट्सएप पर 91-7827042830 नंबर पर “hptf” लिखकर भेज सकते हैं. इसके अलावा टास्क फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट examreforms-taskforce.dopt.gov.in के माध्यम से भी सुझाव दे सकते हैं.इसके अलावा टो-फ्री नंबर 1800-180-4747 पर अपनी राय साझा कर सकते हैं या ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं.
13 सितंबर तक भेजें सुझाव
सुझाव भेजने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल परीक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने और छात्रों की समस्याओं को समझने में मददगार साबित हो सकती है.
यह भी पढ़े- Success Story : UPTET रिजल्ट में चमका मिर्जापुर का परिवार, पांच भाइयों ने एक साथ मारी बाजी
पूरी स्टोरी पढ़ें





