
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के लिए रक्षाबंधन पर एक्स पोस्ट शेयर किया. उन्होंने भाई अक्षत को राखी बांधते हुए फोटो साझा की और लिखा, “मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है ये सदा तुम्हारी रक्षा करे.” कंगना अपने इस पोस्ट में भाई के लिए प्यार जाहिर करते हुए भावुक हो गईं.
कंगना रनौत ने अक्षत के लिए आगे लिखा, “तुम हमारे माता पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो.”
यह भी पढ़ें: ‘आज रक्षाबंधन है मगर आप नहीं हैं’, अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Mere pyaare Bhai
Main Ishwar se prarthna karti hoon ki yeh prem ka bandhan jo maine tumhare haath pe bandha hai yeh sada tumhari Raksha kare, tum hamare Mata Pita ki seva karo, kul ki garima badhao, patni ka sada kalyan karo, santan ki hamesha raksha karo, aur sada jeevan se… pic.twitter.com/aBOHGNwIyp— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 28, 2026
कंगना रनौत ने सभी को दी रक्षाबंधन की बधाई
इतना ही नहीं, कंगना ने कहा, “मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब भाइयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं.”
बाबा रामदेव ने भी कंगना को दी राखी की बधाई
योग गुरु बाबा रामदेव और सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही अनबन को रक्षाबंधन के पर्व पर किनारे करते हुए रामदेव ने कंगना को राखी पर्व की बधाई दी है. बाबा रामदेव ने कहा कि वह अपनी बहन कंगना को पोस्ट के जरिए तोहफे और मिठाई भेज रहे हैं और वह चाहते हैं कि किसी भी वजह से उनके बीच बैर का भाव न रहे.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में रक्षाबंधन की रोनक, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा को बांधी राखी
