मध्य प्रदेश

MP में अस्पताल से चार लाख रुपये के जेवर लेकर भागा कुत्ता, कांग्रेस ने साधा निशाना


मध्य प्रदेश के मंदसौर से बेहद हैरान करने वाले घटना सामने आई है. दरअसल मंदसौर के एक अस्पताल में कुत्ते का आतंक देखने को मिला है. आरोप है कि कुत्ता महिला के चार रुपये के जेवर लेकर भाग गया. अस्पताल के अंदर हुई इस घटना पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध दिया है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर कर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस द्वारा पोस्ट में हमला बोलते हुए कहा गया कि अब तक चूहों से परेशान अस्पतालों में अब कुत्तों का भी आतंक है. मंदसौर जिला अस्पताल में एक कुत्ता महिला का बैग लेकर भाग गया, जिसमें जेवरात भी थे.

चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए’

कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला

कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी राज में अस्पतालों में सफाई और सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन हालात बद से बदतर हैं. मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दोनों को बताना चाहिए कि कमीशनबाजी के बाद जो पैसा बचता है, उसका जनता की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी कभी इस्तेमाल होता है या नहीं?

कांग्रेस ने इस घटना की तुलना राज्य के अस्पतालों में मिलने वाले चूहों से कर दी है. इस घटना पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने बीजेपी के राजकाज पर सवाल उठा दिए हैं. फिलहाल यह घटना राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है.

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बरामद किया बैग

मंगलवार (25 अगस्त) को यह घटना मंदसौर जिला अस्पताल में घटित हुई. दरअसल एक महिला अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी. रात बीतने के बाद जब सुबह उसने देखा तो उसका बैग गायब था. सीसीटीवी चेक करने के बाद पता चला कि उसका बैग कुत्ता लेकर भाग गया है.

इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुत्ते की दिशा ट्रेस की. पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी और महिला का बैग बरामद कर लिया. पुलिस के मुताबिक जेवर सुरक्षित मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है. हालांकि अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है.

सीधी: 104 करोड़ की सड़क बहने का दावा भ्रामक, विभाग ने दी जानकारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button