खबर

1.31 करोड़ का पैकेज, 1340 जॉब ऑफर: NIT राउरकेला के स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में मचाया धमाल, चमकी किस्मत | nit-rourkela-placement-2025-26-1340-job-offers-btech-student-gets-rs-1-31-crore-package



NIT Rourkela Placement 2025-26:देश के प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) राउरकेला ने 2025-26 प्लेसमेंट सीजन में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. इंस्टीट्यूट के अनुसार, इस बार स्टूडेंट्स को कुल 1,340 प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. इसके अलावा, 364 छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप के चांस भी मिले हैं, जिनके आधार पर आगे चलकर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिलने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं किस कोर्स के स्टूडेंट्स का सिलेक्शन ज्यादा, हाईएस्ट पैकेज क्या रहा और किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा हायरिंग की है. 

किन कंपनियों ने दिया जॉब ऑफर

प्लेसमेंट सीजन में सबसे जॉब ऑफर सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विसेज सेक्टर की कंपनियों ने दी. इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग-फाइनेंस (BFSI), इलेक्ट्रॉनिक्स और एजुकेशन सेक्टर की कंपनियों ने स्टूडेंट्स को अच्छे पैकेज की नौकरी ऑफर की.

किसको कितना मिला सलाना पैकेज

बता दें कि सबसे ज्यादा चर्चा BTech स्टूडेंट्स के पैकेज को लेकर रही. इंस्टीट्यूट के मुताबिक, BTech के एक छात्र को 1.31 करोड़ रुपये सालाना का हाई पैकेज मिला. वहीं, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) के छात्रों को अधिकतम 83.60 लाख एनुअल पैकेज तक के ऑफर मिले.

BTech कार्यक्रम का औसत CTC 15.33 लाख रुपये और मीडियन CTC 12.50 लाख रुपये रहा. यह डेटा दिखाते हैं कि बड़ी संख्या में छात्रों को अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज ऑफर हुए हैं.

MTech छात्रों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहा. CSE के एक MTech स्टूडेंट को 46.38 लाख रुपये सालाना का हाई पैकेज मिला, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को 44 लाख रुपये सलाना का ऑफर मिला. MTech प्रोग्राम का एवरेज CTC 11.90 लाख रुपये और मीडियन CTC 9 लाख रुपये तक रहा.

83 से ज्यादा को मिला 30 लाख से अधिक का पैकेज

इस प्लेसमेंट ड्राइव में 83 से अधिक छात्रों को 30 लाख रुपये से ज्यादा के सलाना पैकेज मिले. वहीं, कुल 374 कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें करीब 50 प्रतिशत कंपनियां पहली बार NIT राउरकेला के कैंपस में भर्ती के लिए पहुंचीं.

यह भी पढ़ें- NEET PG Exam 2026: परीक्षा के समय बिजली चली जाए या सिस्टम हो जाए हैंग, घबराए नहीं, NBEMS ने बताया क्या करना है




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button