

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. खास कर युवाओं में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है. वहीं बैंक भी क्रेडिट कार्ड पर ऑफर देते हैं. साथ ही ई-कॉमर्स साइट भी Credit Card के जरिए खरिदारी करने पर ऑफर देते हैं. ऐसे में लोग अलग-अलग बैंक का क्रेडिट कार्ड रखते हैं. जिस क्रेडिट कार्ड से ऑफर मिलता है उसे इस्तेमाल करते हैं. हालांकि सवाल है कि एक व्यक्ति आपने पास कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है. क्या RBI ने क्रेडिट कार्ड बनवाने को लेकर कोई नियम बनाया है.
क्या RBI का नियम
क्रेडिट कार्ड पेमेंट को लेकर RBI ने नियम बनाए हैं लेकिन क्रेडिट कार्ड संख्या को लेकर कोई लिमिट तय नहीं की गई है. यानी कोई भी व्यक्ति कितने भी क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है और उसका इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि क्रेडिट कार्ड पेमेंट को लेकर सख्त नियम बनाया गया है. अगर क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा नहीं करते हैं तो उस पर ब्याज जोड़ा जाता है. वहीं जरूरत से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का कर्ज होने पर आप लोन डिफॉल्टर बन जाते हैं.
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल का रखना चाहिए ध्यान
आप चाहें तो कई बैकों के क्रेडिट कार्ड रख सकते हैं. लेकिन आप को जानना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड पर सालाना शुल्क भी वसूला जाता है. वहीं क्रेडिट कार्ड पेमेंट का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप उससे कैश निकाल रहे हैं या ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं. क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आपका क्रेडिट स्कोर पर असर होता है. आपको क्रेडिट कार्ड लिमिट में इस्तेमाल करना चाहिए.
आपको बता दें, क्रेडिट कार्ड बिना बैंक अकाउंट के भी जारी किया जाता है. कई फिनटेक और NBFC – नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां बिना पारंपरिक बैंक अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड या प्रीपेड या वर्चुअल कार्ड ऑफर कर रही हैं.
यह भी पढ़ेंः
क्या बिना बैंक अकाउंट के मिल सकता है क्रेडिट कार्ड? जानें क्या है विकल्प
देश में Credit Card से महीने का औसत खर्च पहुंचा 2 लाख करोड़ रुपये- RBI
Credit Card का इस्तेमाल इन 7 जगहों पर भूलकर भी न करें, वरना लग सकता है तगड़ा चूना





