
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने HPPS अधिकारियों के तबादले और तैनाती से जुड़ी अधिसूचना जारी की है. राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सभी तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
अधिसूचना के मुताबिक HPPS-2008 बैच के शिव राम चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), कुल्लू लगाया गया है. वहीं HPPS-2010 बैच के योगेश रोल्टा का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरमौर से कमांडेंट, होमगार्ड्स सोलन के पद पर किया गया है.
नेपाल बाढ़ पर CM सुक्खू ने जताया दुख, विधानसभा में 2 मिनट का मौन
मनोज कुमार-II और रोहित मृगपुरी की भी नई पोस्टिंग
HPPS-2014 बैच के मनोज कुमार-II को एसडीपीओ कांगड़ा के पद से स्थानांतरित कर डीएसपी, द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, कांगड़ा नियुक्त किया गया है. दूसरी ओर HPPS-2017 बैच के रोहित मृगपुरी को द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह से डीएसपी (मुख्यालय), कुल्लू की जिम्मेदारी दी गई है.
क्षमा दत्त को केलांग भेजा गया
HPPS-2021 बैच की क्षमा दत्त का भी तबादला किया गया है. उन्हें एसडीपीओ मनाली के पद से हटाकर डीएसपी (मुख्यालय), केलांग, जिला लाहौल-स्पीति नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही सरकार ने HPPS-2023 बैच की निशा कुमारी के पहले जारी तबादला आदेश को रद्द कर दिया है. धर्मशाला से डीएसपी (मुख्यालय), केलांग भेजे जाने का उनका आदेश अब लागू नहीं होगा.
HPPS-2019 बैच की बिन्नी मिन्हास, जो फिलहाल पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) के साथ उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं, उन्हें एसडीआरएफ सेंटर पालकवाह (हरोली), जिला ऊना में डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.
चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पर्चियों से हुई 16.38 करोड़ की कमाई
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी तबादले, नई नियुक्तियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा. विभाग की ओर से अधिकारियों को आदेशों के अनुसार जिम्मेदारी संभालने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
