मनोरंजन

‘देऊळ बंद 2’ के मेकर्स ने दान किया प्रॉफिट, सुसाइड करने वाले किसानों के बच्चों की कर रहे मदद


मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 87 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को प्रवीण तरडे ने बनाया था. अब प्रवीण ने बताया कि आखिर उन्होंने प्रॉफिट के साथ क्या किया. प्रवीण ने कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट निकालने के बाद होने वाला सारा प्रॉफिट मेकर्स ने दान कर दिया.

ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में फंसे शूटिंग करने गए एक्टर खराज मुखर्जी, पत्नी भी साथ

मेकर्स ने दान किए पैसे

पिंकविला से बातचीत में प्रवीण ने कहा, ‘टीम चाहती थी कि फिल्म की सक्सेस उन परिवारों तक पहुंचे जो महाराष्ट्र में मुश्किलों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. किस चीज ने ‘देऊल बंद 2′ को भारत में यूनिक फिल्म बनाया? फिल्म ने करोड़ों कमाए. हमने सिर्फ प्रोडक्शन कॉस्ट निकालकर बाकी सारा पैसा दान कर दिया. इस फंड का यूज महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित इलाकों में उन बच्चों की मदद के लिए किया जा रहा है जिनके किसान पेरेंट्स ने सुसाइड कर ली थी. हम उन बच्चों को दान दे रहे हैं जिनके पेरेंट्स नहीं हैं. इस दान का मकसद है कि वो बच्चे अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें. हम महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित इलाकों में दान कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ का भी नहीं असर, हनुमान अंश ने 20वें दिन कमाई के मामले में बना डाला रिकॉर्ड

‘देऊळ बंद 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके अलावा टीम 250 बच्चों को दिन की दो मील भी दे रही है. प्रवीण ने कहा कि आने वाले सालों में मेकर्स इस पहल को आगे भी जारी रखने का प्लान कर रहे हैं. प्रवीण ने प्रोड्यूसर कैलाश वाणी को थैंक्यू किया. बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 87.11 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 74.35 नेट कलेक्शन किया था.

ये फिल्म सिर्फ 8 से 10 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस सक्सेस बन गई थी. इस फिल्म ने 2.45 करोड़ की ओपनिंग की थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ‘देऊल बंद 2’ ने दुनियाभर में 91.50 करोड़ की कमाई की है. इसमें 6.55 करोड़ इंटरनेशनल मार्केट से और 2.45 करोड़ टेंट शो से आए हैं.

शाहरुख खान ने की थी मदद

बता दें कि जब फिल्म बन रह थी तो इसके डिजिटल सिनेमा पैकेज को मैनेज करने में मेकर्स को स्ट्रगल करना पड़ रहा था. फिर उस वक्त शाहरुख खान मदद को आगे आए थे. शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ DCP मैनेज कर रही थी. इसके लिए 42 लाख रुपये देने थे. शुरू में फिल्म के मेकर्स को लगा था कि 2 लाख में काम हो जाएगा ये लेकिन ये कॉस्ट बढ़कर 42 लाख हो गई. मेकर्स के पास उतना बजट नहीं था. तो उस वक्त शाहरुख खान ने मदद की. उन्होंने अपनी टीम से पूछा कि फिल्म कैसी है. उनकी टीम ने कहा फिल्म अच्छी है तो फिर शाहरुख ने कोई नहीं फिल्म का बिल माफ कर दो.

ये 2015 में आई फिल्म ‘देऊल बंद’ का सीक्वल था. फिल्म में किसानों की आत्महत्या की दर्दभरी रियलिटी पर बात की. फिल्म में मोहन जोशी और स्नेहल टार्डे मुख्य भूमिकाओं में दिखे. मंगेश देसाई, संस्कृति बालगुडे, देवेंद्र गायकवाड़ और प्रवीण तरडे फिल्म में अहम रोल में नजर आए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button