

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के हालिया तंज पर प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने बीते सोमवार को तापसी सहित कई फिल्मों सितारों की आलोचना की थी. साथ ही उनके माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद अब तापसी पन्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को उनकी फिल्म गांधारी का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस दौरान तापसी पन्नू ने मीडिया से बात की और कंगना रनौत की बातों का जवाब दिया.
क्या बोलीं एक्ट्रेस
मीडिया से बात करते हुए तापसी ने कहा, ‘आप खत्म क्यों नहीं होने देते ये बात? कोई सवाल पूछे हम दोनों से बंद करेगा जब ये वाला, तो ये मुद्दा भी खत्म हो जाएगा. आप सब लोगों को मजा आ रहा है ये सब देख कर, इसीलिए वही सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे सवाल पूछना अगर आप बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो जाती.’
‘सस्ती कॉपी’ पर मचा बवाल
कुछ दिन पहले कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तापसी का नाम लिए बिना उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहा था. उन्होंने लिखा था कि एक सस्ती कॉपी अपनी बी-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन मीडिया का फोकस हमेशा कंगना पर ही रहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि तापसी ने उनके माता-पिता का मजाक उड़ाया. बाद में कंगना ने ये स्टोरीज डिलीट कर दीं.
गांधारी का प्रमोशन
तापसी इस समय अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म गांधारी का प्रमोशन कर रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों कभी मिली ही नहीं हैं. ‘मैं उनसे नहीं मिली. जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए तब भी नहीं मिलीं और अब भी नहीं मिलीं. लोग खुद तय कर सकते हैं कि कौन कहां से आता है.’ गौरतलब है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच सार्वजनिक तकरार 2019 से चल रही है.





