खबर

आश्रम की बबीता भाभी ने बताया बॉबी देओल के साथ किसिंग सीन के पर्दे के पीछे की कहानी, क्या थी फीलिंग | Aashram Babita Bhabhi aka Tridha Choudhury reveals behind the scenes story of kissing scene with Bobby Deol



नई दिल्ली:

वेब सीरीज आश्रम (Aashram) के चाहने वालों के लिए बीते दिनों एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें आश्रम सीजन 4 (Aashram Season 4) जल्द ही दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है. इस शो की शूटिंग जयपुर में शुरू हो चुकी है. इसमें बॉबी देओल से लेकर त्रिधा चौधरी समेत सारी कास्ट धूम मचाने के लिए तैयार है. इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया. बीच-बीच में सीरीज विवादों में भी नजर आई. इस शो के पिछले तीन सीजन आ चुके हैं जो की सुपरहिट रहे थे. हर एक किरदार ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया. अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक है कि प्रकाश झा अब आने वाले सीजन में क्या नया लेकर आ रहे हैं. शो के किरदार बाबा निराला से लेकर बबीता और पम्मी ने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी है. एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) भी जल्द आश्रम की शूटिंग को ज्वाइन करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने एनडीटीवी से बात करते हुए आश्रम की पुरानी यादों को ताज किया और उन्होंने काफी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया जो शायद ही किसी को पता हो.

हम एक्टिंग कहते हैं

एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने कहा कि बॉबी देओल से लेकर वरुण धवन कोई भी हो स्क्रीन पर किस करना बहुत मुश्किल होता है. जब किसी इंसान के लिए आपके मन में कोई फीलिंग है ही नहीं, उसको किस करने में भी दिक्कत होती है. इसको सिर्फ हम एक्टिंग कहते हैं. एक्टिंग वही होती है जो किसी भी सीन को सीरियस तरीके से दिखा पाएं. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह दिन मुझे याद है कि जब हम आश्रम को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो में गए थे. जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं. मुझे कपिल शर्मा ने हंसते हुए कहा कि आपने आश्रम में जो बॉबी देओल के साथ सीन किए हैं, मैं भी बॉबी देओल का रोल करना चाहता हूं. यह एपिसोड काफी वायरल भी हुआ था और अब देखिए मैं उनकी फिल्म में बीवी भी बन चुकी हूं.

एक्ट्रेस ने आश्रम की पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि मैं खाने की बहुत शौकीन हूं और मैंने बहुत ही मसालेदार खाना खा लिया था. मैं सब कुछ भूल गयी था, मेरी बहुत हालत खराब हो गई थी. मेरा मेकअप फिर से करना पड़ा था. सबको पता है कि काफी सालों पहले शूट के दौरान हंगामा भी हुआ था. मैं उस वक्त भोपाल में नहीं थी. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि आर्ट में फ्रीडम होना चाहिए. किसी का दिल दुखाने के लिए आर्ट नहीं बना है, किसी को किसी भी बात से दुख नहीं पहुंचना चाहिए.

ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत

एक्ट्रेस ने कहा कि जब आश्रम आई थी, उससे काफी समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई थी. लेकिन काफी डायरेक्टर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए फिल्में बनाना शुरू की थीं. मुझे प्रकाश झा ने आश्रम में काम करने का मौका दिया. उन्होंने मेरे लिए एक जबरदस्त किरदार लिखा. कोई भी शो होता है, वह कास्टिंग से बनता है, किरदार से नहीं बनता. मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी. मैं कोई दूसरे किरदार में थी, जब कुछ लोगों ने मुझे दिखा तो वह चिल्ला रहे थे कि बाबा निराला को ‘हेलो’ बोलना और भोपा स्वामी से कहना कि वह अपने तेवर ठीक करें. मेरे कहने का मतलब है कि वह मुझसे ऐसे बात करते थे कि मैं सच में बबीता हूं और मैं एक जीवंत कैरेक्टर हूं. अगर बॉन्डिंग की बात करूं तो मैं और चंदन रॉय, हम दोनों बंगाली हैं. हम दोनों की खाने को लेकर बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहती है. इसके अलावा म्यूजिक और दूसरी चीजों को लेकर चंदन और मैं बहुत मस्ती करते हैं.

वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट

अगर एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में एक बंगाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी नजर आई. इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी शॉर्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया. बता दें, एक्ट्रेस काफी बड़े शोज में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें स्पॉटलाइट, दुल्हा वांटेड जैसे तमाम वेब सीरीज का नाम शामिल है. एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में भी कमाल कर चुकी हैं. वह साल 2016 में आए सीरियल देहलीज में अहम किरदार निभा चुकी हैं. आज के समय एक्ट्रेस ओटीटी और बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं.

यह भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे से हो रही जॉनी लीवर की बेटी की शादी! वायरल हुआ वीडियो, मिलने लगी बधाई तो एक्ट्रेस ने बताया सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button