खबर

रशियन ट्रैवलर अलेना ने पहली बार किया भारतीय रेलवे के 3rd AC कोच में सफर, बोलीं- ‘अब भारत से डर नहीं लगता’ | Russian Tourist alena makush shared surprising review of Indian Railways 3rd AC Coach



Viral Video: रूस (Russia) की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अलेना माकुश (Alena Makush) पिछले करीब 1 महीने से भारत घूम रही हैं और अपना पहला एक्सपीरियंस वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम (alena_makush) पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने भारतीय रेलवे (Indian Railways) के 3rd AC कोच में सफर का अपना अनुभव साझा किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 46 सेकंड के इस वीडियो में अलेना अपने एक दोस्त के साथ ट्रैवल करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में अलेना ने क्या बताया?

वीडियो की शुरुआत में अलेना रेलवे प्लेटफॉर्म पर चलती हुई नजर आ रही हैं. वो अपने दोस्त को इशारा कर बताती हैं कि ये वाली ट्रेन में उन्हें ट्रैवल करना है. दोनों ट्रेन के गेट से अंदर दाखिल होते हैं. अलेना की सबसे पहले नजर ट्रॉयलेट पर पड़ती हैं, क्योंकि दरवाजा खुला हुआ था. वो हैरानी जताते हुए कहती हैं कि ये कैसा ट्रॉयलेट है, ऊंचा सा. इसके बाद वो मिरर में अपना चेहरा देखकर अपनी सीट की तरफ बढ़ जाने लगती हैं. ट्रेन में अभी कुछ ही लोग नजर आ रहे हैं और वो कहती हैं, ‘ अरे वाह! बाप रे! ठीक है, जब तक भीड़ नहीं है, तब तक तो सब ठीक है.’

यहां देखें पूरा वीडियो:-

ट्रेन में खाने का भी बनाया वीडियो

अलेना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टेड एक दूसरे वीडियो में वे अपने दोस्त संग ट्रेन के अंदर खाना खाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में वे लिखती हैं, ‘खाना बहुत स्वादिष्ट था और खिड़की से बाहर देखना बहुत अच्छा लग रहा था. हमारे कोच में अंडों की स्मैल फैल गई थी. लेकिन ऐसे पलों में, हम बहुत खुश थे. क्या आपको याद है कि बचपन में हम ट्रेन के सफर को किस तरह इंजॉय करते थे?’

‘पहला दिन मुश्किल था, अब भारत से प्यार हो गया’

अलेना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे 12 जुलाई से भारत में हैं. इससे पहले वो बाली में थीं और कई दिन वहां बिताकर इंडिया आईं. वे लिखती हैं, ‘पहला दिन मेरे लिए मुश्किल था. बाली की शांति के मुकाबले यहां का माहौल बिल्कुल अलग था. ऐसा लगता है कि भारत में उलट चीजें एक साथ मौजूद रहती हैं. यहां गरीबी और अमीरी, शोर और शांति, अफरातफरी और अद्भुत सुकून, सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है. शुरू में, मेरा ध्यान इसी अंतर पर गया. लेकिन जैसे-जैसे मैं यहां ज्यादा समय बिता रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि भारत से मुझे डर नहीं लगता. यह मुझे सिखा रहा है. कुछ ही दिनों में, मुझे फिर से सचमुच शुक्रगुजार होने का एहसास हुआ है. साफ पानी के लिए. आरामदायक बिस्तर के लिए. बस चलने, सांस लेने और जीने की साधारण सी काबिलियत के लिए. मैं यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं कि भारत आगे मेरे सामने किस तरह से नजर आता है. लेकिन मुझे अभी से महसूस हो रहा है कि यह न सिर्फ मेरे सफर के प्लान को, बल्कि जिंदगी के प्रति मेरे नजरिए को भी बदल रहा है. ठीक इसी वजह से मुझे इससे अभी से प्यार होने लगा है.’

ये भी पढ़ें:- बीच सड़क पर गाड़ी रोककर ‘कुंभकरण’ की नींद सो गया बंदा, कार हिलाते रह गए लोग टस से मस नहीं हुआ







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button