खबर

सलमान-अक्षय की इस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, करना चाहती हैं रवीना-काजोल जैसे रोल, बोलीं- ‘अब लोग मुझे जानते तक नहीं’ | salman akshay actress sheeba akashdeep shares her pain says people dont know me now wants roles like kajol raveena



एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप (Sheeba Akashdeep) वो नाम है, जिन्होंने 90 के दशक में एक से एक बड़ी फिल्मों में काम किया. शीबा ने उस दौर के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया, जिसमें सुनील दत्त, सलमान खान, राहुल राय जैसे तमाम एक्टर्स का नाम शामिल है. एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा कामयाबी फिल्म यह आग कब बुझेगी से मिली. इस फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त नजर आए थे. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में पूजा का किरदार निभाया था. फिल्म दहेज प्रथा पर आधारित थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद एक्ट्रेस का काम बॉलीवुड में चल पड़ा.

इसके बाद उनको सलमान खान के साथ आई फिल्म सूर्यवंशी से भी अच्छी खासी कामयाबी मिली. वैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. इसके अलावा फिल्म प्यार का साया में उनकी राहुल रॉय के साथ लव केमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद आई. इस फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. एक्ट्रेस इन दिनों टीवी और बॉलीवुड में एक्टिव हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने को अपनी पल-पल की जानकारी देती हैं. एक्ट्रेस ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी.

मिल रहे छोटे-छोटे रोल

एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने कहा कि इन दिनों काजोल, रवीना टंडन और काफी एक्ट्रेसेस अभी भी बड़े किरदार में नजर आती हैं. मैं इतना कहना चाहती हूं कि अगर मुझे इस तरीके के बड़े किरदार मिलेंगे तो मैं जरूर करूंगी. इन दिनों में अपना फोकस सिर्फ काम पर करती हूं, दूसरी चीजों पर दिमाग नहीं लगाती. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब कास्टिंग का दौर बदल गया है, काफी नए लोग हैं, जो आपको जानते तक नहीं है. मैं अब जिनके भी साथ काम कर रही हूं, उन्होंने मेरा काम पहले देखा है तो मुझे मुझे बिना ऑडिशन के अप्रोच करते हैं.

मैं खुद को बहुत व्यस्त रखती हूं जैसे परिवार के साथ समय बिताना, किताबें पढ़ना और दूसरे काम करना. जब मैं व्यस्त रहती हूं तो सोशल मीडिया को ज्यादा समय नहीं दे पाती. अगर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूं तो अपनी फिटनेस के वीडियोज डालती हूं, जिससे लोगों को फिटनेस के बारे में जानकारी मिले. मैं इतना कहूगी कि अगर सोशल मीडिया कभी बंद हुआ तो दूसरा काम देखेंगे. मैं कभी-कभी सोशल मीडिया पर खाने की हेल्दी रेसिपीज, स्क्रीन और हेयर के लिए वीडियोज बनाती रहती हूं. मैं किचन प्रोडक्ट भी बहुत प्रयोग करती हूं.

री-रिलीजिंग के बारे में ये कहा

एक्ट्रेस ने कहा कि इन दिनों काफी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. मेरी काफी फिल्में जो मुझे बहुत ही रेलीवेंट लगती है. जैसे मेरी डेब्यू फिल्म ये आग कब बुझेगी, यह बहुत सुंदर फिल्म थी, जिसमें दहेज प्रथा के बारे में बताया गया था. इसके अलावा राहुल रॉय के साथ प्यार का साया भी बहुत अच्छी फिल्म थी. इसके अलावा फिल्म सूर्यवंशी थी, जिसमें सलमान खान के साथ नजर आई, जिसका सलमान बहुत ही मजाक उड़ाते हैं. इस फिल्म में पूर्व जन्म का मुद्दा बताया गया था. दर्शकों की यह फिल्म बहुत पसंद आई थी.

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इससे पहले फिल्म बागी 4 में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू नजर आई थीं.  यहा हरनाज की डेब्यू फिल्म थी, इस फिल्म में शीवा ने हरनाज की बड़ी बहन का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा शीवा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखायी दीं. इस फिल्म में भी उनका बहुत छोटा सा किरदार था. इसके अलावा एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड, बारिश, प्यार का रोग, कालिया, भूतनी, दम जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में दिखाई दी. एक्ट्रेस कुछ टेलीविजन शो भी कर चुकी हैं, जिसमें कुटुंब, हासिल, नागिन 6 जैसे तमाम सीरियल के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘काला हिरण’ विवाद पर फिर कूदा ये एक्टर, पूछा- कोर्ट में मामला है तो, क्यों मौजूद है फिल्म का कंटेंट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button