खबर

‘आपका टाइम खत्म हो चुका’, शिक्षा मंत्री को आशुतोष रांका की दो टूक, अभिजीत दीपके बोले- जयपुर जाएंगे | CJP Ashutosh Ranka message to Rajasthan Education Minister Abhijit Dipke says he will go to Jaipur


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका (Ashutosh Ranja) शुक्रवार को जयपुर में रामपुर कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल विजिट करने पहुंचे. जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया. जानकारी के मुताबिक, सीजेपी कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया. सीजेपी के आशुतोष रांका ने इस हमले को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आशुतोष ने दावा किया कि हमला करने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता थे. जिन्होंने गुंडागर्दी की है. अब कांग्रेस पार्टी ने भी सीजेपी के आशुतोष रांका के सुर में सुर मिला दिया है. 

‘हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता’

सीजेपी (CJP) की तरह कांग्रेस भी भाजपा पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपने लोग भेज कर यह सब करवाया. वायरल वीडियो में दिखने वाले एक व्यक्ति पर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि वह लालचंद नाम का व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता है. उस व्यक्ति के फेसबुक फोटो भी कांग्रेस के नेता और अन्य लोग शेयर कर रहे हैं. 

कांग्रेस का दावा- हमलावर बीजेपी कार्यकर्ता

कांग्रेस का दावा- हमलावर बीजेपी कार्यकर्ता

NDTV ने जब इस बारे में बगरू विधायक कैलाश शर्मा से बातचीत की. उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए पहले ही फंड दिया जा चुका है. 12 लाख रुपए डीएमएफटी फंड से और 6 लाख रुपए विधायक कोटे से स्वीकृत करा दिए हैं. 

कांग्रेस-CJP के आरोप पर क्या बोले विधायक? 

भाजपा विधायक कैलाश वर्मा (BJP MLA Kailash Verma) ने कहा कि गांव से बड़ा कोई नहीं होता. मैं यह बात कई बार कह चुका हूं. गांव वाले जब मना कर चुके थे, क्योंकि आप वहां उन्हें कह रहे थे कि गांव के बाहर देख लेंगे. सुबह-सुबह 150 आदमी, मोबाइल फोन लेकर जायेंगे तो गांव वालों ने उनसे पूछा. इसके बाद गांव वालों ने उन्हें बाहर निकाला है. अगर इन्हें बात करनी थी तो वहां राम जी का मंदिर है. वहां जाते, नमन करते. बातचीत करते, गांव वाले जलपान भी करवाते. 

वहीं लालचंद शर्मा को लेकर किए जा रहे दावे से जुड़े सवाल पर विधायक ने कहा कि लालचंद भाजपा का कार्यकर्ता है. लेकिन उस जैसे 50 लालचंद वहां पर है. वह अच्छा व्यक्ति है. लेकिन इन लोगों का रवैया ठीक नहीं था. इसलिए वहां पर आम ग्रामीणों ने विरोध किया. यदि ने स्कूल की इतनी पड़ी है तो मैं बातचीत करने के लिए तैयार हूं. यह बैठकर बातचीत करें. यह क्या तरीका है, सोशल मीडिया पर आप कह रहे हैं कि 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं. क्या धमका रहे हैं क्या?

अभिजीत दीपके बोले- जयपुर जाएंगे

वहीं, अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और भाजपा के गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह जयपुर जाएंगे.

आशुतोष रांका को शिक्षा मंत्री को दो टूक

बता दें कि सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मदन दिलावर की पोस्ट के जवाब में लिखा, “आपका टाइम खत्म हो चुका है, जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए.” आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने हमला किया. वे लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे. उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए  कहा कि यदि 48 घंटे में स्कूल में निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है और जिन लोगों ने हिंसा की है, उनपर कार्रवाई नहीं होती है तो वे प्रोटेस्ट करेंगे. 

यह भी पढे़ं-

‘CJP को इसलिए भगाया’ बोले शिक्षा मंत्री दिलावर, गृह मंत्री बेढम ने कहा – ‘मास्क लगाकर कांग्रेसी कर रहे हंगामा’

राजस्थान के स्कूलों में ‘नो एंट्री’ पर बवाल, सदन में हंगामा; सड़कों पर मारपीट, भड़के रविंद्र भाटी

आशुतोष रांका ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, जयपुर में CJP नेताओं पर हमले पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button