मनोरंजन

The Eid 2027 clash Spirit Prabhas and Salman Khan action entertainer could be avoided


सलमान खान ईद पर फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं. ईद 2027 पर सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर आने वाली है. इस फिल्म को वमशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. पहले खबरें थीं कि सलमान की फिल्म का क्लैश संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से होने वाला है. हालांकि, अब खबरें हैं कि ये क्लैश टल सकता है. 

स्पिरिट की शूटिंग बाकी

दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘स्पिरिट की अभी प्रभास संग 75 दिन की शूटिंग बाकी है. प्रभास की डेट कई फिल्मों के लिए बंटी हुई हैं, संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म को समय पर पूरा करना मुश्किल होगा. टी-सीरीज में नई फिल्म की रिलीज डेट तय करने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. टी-सीरीज के हेड्स ने जिन तारीखों पर फिल्म को रिलीज करने का प्लान किया है, उनमें से एक जून 2027 में आईपीएल के बाद की एक तारीख है.’

ये भी पढ़ें- निरहुआ संग रिलेशनशिप में हैं आम्रपाली? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

सलमान की फिल्म से नहीं होगा क्लैश

आगे उन्होंने लिखा, ‘मेकर्स वैसे फिल्म को ईद पर रिलीज करना चाहते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर  पर सभी जानते हैं कि फिल्म टाइम पर पूरी नहीं होगी तो ईद पर रिलीज करना मुश्किल होगा. अगर स्पिरिट की रिलीज जून तक टल गई तो सलमान खान की फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल जाएगा. वैसे मेकर्स अभी इस बात से इंकार करेंगे, लेकिन स्पिरिट समय से पीछे चल रही है. पोस्टपोन होने को लेकर अभी अनाउंसमेंट हो सकती है या फिर महीने बाद. लेकिन बातचीत शुरू हो गई है.’

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री

वहीं टी-सीरीज के स्पोक्सपर्सन ने कहा था, ‘हम ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर पूरी तरह ट्रैक पर हैं. फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट में कोई चेंज नहीं है. हम तय शेड्यूल के हिसाब से काम कर रहे हैं. फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी.’ अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होगी.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डब्रेक कमाई करने की पूरी उम्मीदें हैं. फिल्म में प्रभास लीड रोल में दिखेंगे. वहीं फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. पहले इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं. लेकिन फिर खबरें आईं कि दीपिका फिल्म से बाहर हो गई हैं. खबरें थीं कि दीपिका ने कई डिमांड रखी थी, जिसकी वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया था. इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति डिमरी को फिल्म के लिए साइन किया था.

प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म ‘द राजा साब’ में देखा गया.  अब उनके हाथ में तीन फिल्में हैं. वो ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’ और ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में दिखेंगे. तीनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है. दीपिका पादुकोण पहले ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में भी नजर आने वाली थीं. लेकिन अब वो इसका भी हिस्सा नहीं हैं. दीपिका की एग्जिट को लेकर मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button