

नई दिल्ली:
सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें वायरल होती हैं, जिनमें उनको पहचान पाना मुश्किल लगता है. इन फोटोज को देखकर अक्सर फैंस भी काफी कंफ्यूज हो जाते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो बहनें एक साथ नजर आई हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि ये वीडियो तब का है जब इस वीडियो में दिखने वाली एक बहन की उम्र महज 12 साल थी. इस वीडियो के सामने आते ही हर किसी का ध्यान उनकी मासूमियत और पुराने लुक पर गया है. बता दें कि आज के समय में ये दोनों ही बहनें बॉलीवुड में अपना नाम बना चुकी हैं. लेकिन इस वीडियो में देखकर उनको पहचान पाना लगभग मुश्किल है.
बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस है एक बहन
वीडियो में नजर आ रही 2 लड़कियां कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं. श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थी, वहीं उनके पिता एक सफल प्रोड्यूसर हैं. जाह्नवी अपने करियर की शुरूआत करने के बाद से ही सुर्खियों में बनी रहती है. बता दें कि जाह्नवी कपूर ने अपने फिल्मी करयिर की शुरूआत एक रोमांटिक फिल्म से की थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं.
12 year old Janhvi Kapoor with her mom Sridevi on #SalmanKhan ‘s show pic.twitter.com/DiFfUHDwWm
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) August 19, 2026
ये वीडियो सलमान खान के शो 10 के दम का है. जिसके सीजन 2 में श्रीदेवी और बोनी कपूर ने हिस्सा लिया था. इस शो में उनके साथ खुशी और जाह्नवी भी पहुंची थी. इस वीडियो में जाह्नवी की उम्र महज 12 साल बताई गई है. वहीं साथ में उनकी छोटी बहन खुशी कपूर हैं. बता दें कि जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था.
ये भी पढ़ें: संगीता बिजलानी की जवानी की 7 रेयर फोटो, चौथी देख बोलेंगे- सलमान यूं ही नहीं करने वाले थे शादी
वीडियो में सलमान खान के सवाल पर जाह्नवी जवाब देती हैं कि उनके मम्मी-पापा की जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है.
पहले भी वायरल हुई हैं तस्वीरें
ये कोई पहली बार नहीं है जब जाह्नवी और खुशी की बचपन की तस्वीर या वीडियो वायरल हुआ है. दोनों की ही कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. 2024 में खुशी कपूर ने जाह्नवी के जन्मदिन पर उनकी बचपन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें खुशी अपनी बड़ी बहन की गोद में बैठी नजर आई थी. खुशी और जाह्नवी दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.





