धर्म

Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम


Tulsidas Jayanti 2026: श्रीराम के परम भक्त तुलसीदास जी की जयंती 19 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने ग्रंथों में जीवन, कर्म, व्यवहार और सफलता को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जो आज Gen Z को सफलता और सही दिशा दिखाने में कारगर साबित हो सकती है. उनकी रचनाओं में व्यक्ति को मेहनत, संयम, सही संगति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. 

Gen Z के लिए तुलसीदास जी के कोट्स

कर्म प्रधान विश्व करि राखा। जो जस करहिं सो तस फल चाखा॥

अर्थ: तुलसीदास जी कहते हैं कि संसार में कर्म को प्रधान माना गया है. व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुसार परिणाम प्राप्त होता है.

आज के दौर में सोशल मीडिया पर दूसरों की सफलता देखकर खुद से तुलना करना आसान है. ये विचार याद दिलाता है कि दूसरों के परिणाम पर ध्यान देने के बजाय अपने प्रयास और काम पर फोकस करना चाहिए. लगातार मेहनत और सही दिशा में किया गया कर्म सफलता की नींव बन सकता है.

बिनु सतसंग बिबेक न होई।राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥

अर्थ: अच्छी संगति से व्यक्ति में विवेक और सही गलत को समझने की क्षमता बढ़ाती है.

दोस्तों, सोशल मीडिया और ऑनलाइन कम्युनिटी का असर सोच और व्यवहार पर पड़ता है. ऐसे लोगों के साथ रहें जो प्रेरित करें, सीखने के लिए मोटिवेट करें और सकारात्मक सोच रखें, करियर और पर्सनल ग्रोथ दोनों में मदद कर सकता है.

धीरज धरम मित्र अरु नारी। आपद काल परखिए चारी॥

अर्थ: संकट के समय धैर्य, धर्म, मित्र और जीवनसाथी की वास्तविक परीक्षा होती है.

करियर में तुरंत सफलता न मिलने पर निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखना जरूरी है. असफलता के समय ही व्यक्ति को अपने सही सहयोकियों और अपनी मानसिक मजबूती का पता चलता है. असफलता का दौर बहुत सीख देता है.

बड़े भाग मानुष तनु पावा।

अर्थ: मनुष्य का जीवन बहुत कीमती है इसलिए इसे सार्थक कार्यों में लगाना चाहिए.

उपलब्धियां मिलने के बाद अहंकार के बजाय सीखते रहने की आदत व्यक्ति को लंबे समय तक आगे बढ़ाती है. हर सफलता को अंतिम मंजिल मानने के बजाय उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी समझना बेहतर है.

समय बड़ बलवान

अर्थ: समय अत्यंत शक्तिशाली होता है और परिस्थितियों को बदलने की क्षमता रखता है

हर चीज तुरंत हासिल करने की इच्छा के बजाय सही अवसर और समय का इंतजार करना जरूरी है. पढ़ाई, करियर, बिजनेस या किसी नई शुरुआत में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेना लंबे समय में फायदेमंद हो सकता है.

तुलसीदास जी के प्रेरणादायक कोट्स

तुलसी इस संसार में, भांति-भांति के लोग।

सबसे हँस मिल बोलिए, नदी नाव संजोग॥

गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि इस संसार में तरह-तरह के स्वभाव और विचार वाले लोग रहते हैं. इसलिए हमें सभी के साथ प्रेम, विनम्रता और मधुर वाणी से बातचीत करनी चाहिए.

तुलसी मीठे बचन ते, सुख उपजत चहुँ ओर.

बसीकरन इक मंत्र है, परिहरु बचन कठोर॥

अर्थ: मीठे और अच्छे शब्दों से आसपास का माहौल सुखद बनता है. कठोर वाणी से बचना चाहिए, क्योंकि विनम्र व्यवहार लोगों के दिल जीत सकता है.

काम क्रोध मद लोभ की, जौ लौं मन में खान।

तौ लौं पण्डित मूरखौं, तुलसी एक समान।।

इस दोहे के माध्यम से तुलसीदासजी कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति पर काम यानी कामेच्छा, क्रोध, अहंकार और लालच हावी हो जाता है तो एक पढ़ा-लिखा और समझदार व्यक्ति भी अनपढ़ के तरह व्यवहार करने लगता ह.

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button