खबर

फ्री पेट्रोल के लिए जुटी भीड़, घंटों बारिश में भीगते रहे लोग, मिला कुछ नहीं… चंडीगढ़ पेट्रोल लंगर की कहानी | Chandigarh: People stood drenched rain hours for free petrol langar announced on social media.


चंडीगढ़ में मंगलवार को एक बहुत अनोखी घटना हुई थी, जिसमें  सोशल मीडिया पर किए गए एक ऐलान ने मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी में डाल दिया. मुफ्त पेट्रोल देने यानी “पेट्रोल लंगर” की घोषणा के बाद लोग भारी बारिश के बावजूद सेक्टर-10 स्थित पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए. कई लोग घंटों तक भीगते रहे, लेकिन आखिर में उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा क्योंकि वहां पेट्रोल का वितरण नहीं किया गया.

सोशल मीडिया पोस्ट से जुटी भीड़

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर राकेश त्रेहान नामक व्यक्ति द्वारा एक संदेश साझा किया गया था. इस संदेश में दावा किया गया था कि शाम 5 बजे सेक्टर-10 के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लंगर लगाया जाएगा. पोस्ट तेजी से वायरल हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में वाहन चालक मौके पर पहुंचने लगे.

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश के बीच घंटों इंतजार

घोषणा पर भरोसा कर पहुंचे लोगों को उस समय झटका लगा जब पेट्रोल पंप पर किसी तरह का वितरण शुरू नहीं हुआ. भारी बारिश के बावजूद लोग लाइन में खड़े रहे और जानकारी का इंतजार करते रहे.

सुमन नाम की एक महिला ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के बाद यहां आने का फैसला किया था. उनका कहना था कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल देने से इनकार कर दिया और बताया कि उनके पास इसकी अनुमति नहीं है. उन्होंने दावा किया कि केवल 10 से 15 लोगों को ही टोकन दिए गए थे.

लोगों ने जताई नाराजगी

अंशु नामक एक युवक ने कहा कि वह करीब दो घंटे तक बारिश में खड़ा रहा. उसके अनुसार वहां मौजूद लोगों को बाद में शनिवार या रविवार को आने के लिए कहा गया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग दूर-दूर से बुलाए गए थे तो पहले से स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बाद में आया आयोजक का वीडियो

मामला बढ़ने पर सोशल मीडिया पर “राजा द किंग” के नाम से प्रसिद्ध राकेश त्रेहान ने एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण पेट्रोल लंगर को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि वह नहीं चाहते थे कि लोग लंबी दूरी तय कर बारिश में बीमार पड़ें.

अब नई तारीख का ऐलान

राकेश त्रेहान ने बताया कि अब पेट्रोल लंगर 21 अगस्त से शुरू किया जाएगा. उसी दिन कूपन या कार्ड वितरित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 21, 22 और 23 अगस्त तक चलेगा. हालांकि मंगलवार की अव्यवस्था के बाद कई लोगों ने आयोजन की तैयारी और सूचना प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी पर ED कार्रवाई में बाधा के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के दिए संकेत, अंतिम आदेश बाकी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button