खबर

Royal Enfield Classic 350 की खास ‘Gorkha’ एडिशन लॉन्च, इतने रुपये से शुरू होती है कीमत | royal-enfield-classic-350-gorkha-edition-launched-india-price-features-mileage


Royal Enfield ने भारत में नई Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपये रखी गई है. Classic 350 पर आधारित इस खास एडिशन को गोरखा रेजिमेंट की विरासत को सम्मान देने के लिए पेश किया गया है. मोटरसाइकिल की बुकिंग पूरे देश में शुरू हो चुकी है.

नई Classic 350 Gorkha Edition में मैकेनिकल बदलाव करने के बजाय इसके डिजाइन को खास बनाने पर फोकस किया गया है. इसमें Gorkha Green कलर के साथ क्रॉस्ड खुकरी का खास निशान दिया गया है.

गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित है डिजाइन

Royal Enfield के मुताबिक, Classic 350 Gorkha Edition को गोरखा रेजिमेंट को ट्रिब्यूट देने के लिए तैयार किया गया है. इस बाइक को खास Gorkha Green कलर में पेश किया गया है. इसमें क्रॉस्ड खुकरी वाला खास निशान भी मिलता है. खुकरी और दूसरे डिजाइन एलिमेंट्स के जरिए गोरखा रेजिमेंट की पहचान और इतिहास को दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि, मोटरसाइकिल का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड Classic 350 जैसा ही रखा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Royal Enfield Classic 350 Gorkha

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Classic 350 Gorkha Edition में वही J-Series 349cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Classic 350 में मिलता है. ये इंजन 6,100 rpm पर 20.2 PS की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. Royal Enfield ने इस खास एडिशन के लिए इंजन या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है. इंजन को कम rpm पर बेहतर टॉर्क देने के हिसाब से ट्यून किया गया है.

ये भी पढ़ें- 77,777 रुपये की ये बाइक बनी नंबर-1, इतने लाख लोगों ने पिछले महीने खरीदा, 70 kmpl की माइलेज का दावा

35 से 40 kmpl तक माइलेज का दावा

Royal Enfield के मुताबिक, बाइक आम इस्तेमाल में करीब 35 से 40 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. मोटरसाइकिल ट्विन-डाउनट्यूब चेसिस पर आधारित है और इसका सस्पेंशन शहर के साथ हाईवे राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बाइक का वजन करीब 195 किलोग्राम है. इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे क्लच ऑपरेशन हल्का होने और गियर बदलने में ज्यादा आसानी मिलने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा

Classic 350 Gorkha Edition में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इससे राइड के दौरान स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकेंगे.
बाइक की राइडिंग पोजिशन स्टैंडर्ड Classic 350 जैसी ही है. इसमें चौड़ा हैंडलबार और बीच में लगे फुटपेग मिलते हैं, जिन्हें रोजाना की राइडिंग में आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

Classic 350 वाला रेट्रो लुक बरकरार

Gorkha Edition में Classic 350 का जाना-पहचाना रेट्रो डिजाइन बरकरार रखा गया है. इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, कर्व्ड बॉडी पैनल और बड़े फेंडर मिलते हैं. मोटरसाइकिल में मेटल फ्यूल टैंक दिया गया है. इंजन केसिंग का डिजाइन भी पुराने Royal Enfield मॉडल्स की याद दिलाता है. Classic 350 के अलग-अलग वैरिएंट के आधार पर सिंगल और स्प्लिट सीट जैसे ऑप्शन मिलते हैं.

साथ में आया Gorkha Collection

मोटरसाइकिल के साथ Royal Enfield ने Gorkha Collection भी पेश किया है. इसमें राइडिंग गियर, कपड़े और एक्सेसरीज शामिल हैं.
इस कलेक्शन में Jet और Quest हेलमेट, लेदर बूट्स, हेडगियर, कपड़े और कलेक्टिबल्स शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इनके डिजाइन में गोरखा रेजिमेंट के निशान, मिलिट्री यूनिफॉर्म और क्रॉस्ड खुकरी से प्रेरणा ली गई है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 19 लाख की कार, लग्जरी, स्टाइल और सामान की ढुलाई सब एक साथ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button