खबर

बीजेपी ने विनोद तावड़े का यूपी प्रभारी बनाया, पंजाब में सतीश पुनिया और गुजरात में तरुण चुघ | BJP incharge List Vinod Tawde in charge of UP Satish Punia in Punjab and Tarun Chugh in Gujarat



नई दिल्ली:

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा के बाद मंगलवार को राज्य के संगठन प्रभारियों का ऐलान किया गया. बीजेपी ने यूपी का प्रभार विनोद तावड़े को दिया है. पंजाब में सतीश पुनियाऔर गुजरात में तरुण चुघ को जिम्मेदारी दी गई है. इन तीनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जगदीश पटेल को यूपी बीजेपी का सह प्रभारी बनाया गया है. जगदीश ईश्वरभाई पाई को भी उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन का सह प्रभारी बनाया है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा 10 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और तीसरी बार हैट्रिक बनाने की तैयारी में है. वहीं गुजरात में भाजपा करीब 4 दशकों से सत्तासीन है. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है. इन तीनों ही राज्यों में बनाए गए प्रभारी राज्यसभा सांसद भी हैं और उनके पास गहरी संगठनात्मक क्षमता रही है. 

वहीं पंजाब में भाजपा फिर से वापसी के लिए तैयारी कर रही है. भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर फिर से अटकलें तेज हैं. पंजाब के प्रभारी बनाए गए सतीश पुनिया ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि उन्हें अभी यह जिम्मेदारी मिली है. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ अंडर करंट दौड़ रहा है. दिल्ली में भी बीजेपी ने ऐसा बदलाव करके दिखाया था.  इससे पहले पुनिया ने हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक में बड़ी भूमिका निभाई थी. 

विनोद तावड़े मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में 20 जुलाई 1963 को हुआ था. वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुरुआती दिनों में उन्हें बाल आपटे और मदनदास देवी से काफी काफी प्रभावित रहे. फिर अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी उनके प्रेरणास्रोत बने. विनोद तावड़े बिहार समेत कई राज्यों में पहले भी भाजपा प्रभारी रहे हैं. 

BJP Incharge List 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button